SBI Yono App Se Personal Loan Kaise Le
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लॉगो को जानकारी देंगे की एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन कैसे लें | दोस्तों अगर आप एसबीआई बैंक के खाता धारक है और इंस्टेंट लोन की तलाश कर रहे है तो लोन लेने के लिए अब आपको बैंक शाखा में जाने की जरुरत नहीं है | आप अपने घर बैठे ही एसबीआई योनो ऐप के जरिए पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर सकते है | एसबीआई योनो ऐप के माध्यम से आप 15 लाख रूपए तक का तुरंत लोन पा सकते है और 5 सालो की अवधी तक ईएमआई का भुगतान कर सकते है | आवेदन पर अप्रूवल मिलने के 10 से 15 मिनट के अंदर लोन राशि आपके बैंक खाते में आ जाएगी | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से लोन ले सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |
एसबीआई योनो ऐप से लोन लेने के लिए पात्रता
- लोन के लिए आवेदन करने वाले आवेदक की आयु कम से कम 21 साल और अधिकतम आयु 58 साल होनी चाहिए |
- लोन तभी मिलता है जब बैंक को भरोसा हो की आप समय पर ईएमआई चूका सकेंगे | इसके लिए आपकी नियमित आय होनी जरुरी है | आप सैलरी स्लिप, बैंक स्टेटमेंट या इनकम टैक्स रिटर्न दिखाकर अपनी आय का प्रमाण दे सकते है |
- अगर आपका पहले से एसबीआई बैंक में काटा है तो लोन प्रक्रिया और भी तेज और आसान हो जाएगी | अगर आपका अकाउंट एसबीआई बैंक में नहीं है तो पहले आपको एसबीआई बैंक में अपना खाता खुलवाना होगा |
- अगर आपका क्रेडिट स्कोर 750 या इससे अधिक है तो आपको बेहतर ब्याज दर पर लोन मिलने की संभावना ज्यादा होगी | जिनका स्कोर कम होता है उन्हें या तो लोन मिलने में दिक्कत आ सकती है या फिर ज्यादा ब्याज देना पड़ सकता है |
एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन कैसे लें ?
अगर आप एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन लेने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर से SBI Yono App को डाउनलोड कर लेना होगा |
- डाउनलोड करने के बाद आपको अपने मोबाइल फ़ोन में इस ऐप को ओपन करना होगा और यूजर नाम, पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लेना होगा |
- उसके बाद ऐप में आपको Loan का ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- उपलब्ध लोन के ऑप्शन में से आपको Personal Loan का चयन करना होगा |
- उसके बाद आपको अपनी जानकारी को सही से भरना होगा , आपको लोन राशि और समय अवधी का चयन करना होगा |
- उसके बाद ओटीपी के माध्यम से सत्यापन प्रक्रिया को पूरा करना होगा |
- अब आपको आवेदन को सबमिट करना होगा और उसके बाद आपके आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी |
- अगर आपने फॉर्म में सब कुछ सही से भरा है तो जल्द ही आपको लोन अप्रूवल का मैसेज आ जाएगा और लोन की राशि आपके बैंक खाते में आ जाएगी |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से एसबीआई बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए आवेदन कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन ले सकते है और इसका लाभ भी प्राप्त कर सकते है |