SBI Yono App Se Loan Kaise Len : एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन कैसे लें ?

SBI Yono App Se Loan Kaise Len |

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की एसबीआई योणो ऐप से पर्सनल लोन कैसे लें | दोस्तों क्या आप भी भारतीय स्टेट बैंक के खाता धारक है और आपका भी स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में खाता खुला हुआ है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है | अभी भारतीय स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा फ्री अप्रूव्ड पर्सनल लोन 8 लाख तक का दिया जा रहा है | ऐसी स्थिति में आप बहुत ही आसानी से एसबीआई योणो ऐप से पर्सनल लोन ल सकते है | इसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

SBI Yono App पर्सनल लोन

एसबीआई योनो ऐप से लोन लेने के लिए पात्रता 

  1. एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन लेने वाला आवेदक का एसबीआई में बैंक खाता होना चाहिए |
  2. आवेदक की नियमित आय होनी चाहिए |
  3. आवेदक की आयु और आय एसबीआई के द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार होनी चाहिए |
  4. लोन लेने वाले आवेदक का क्रेडिट स्कोर और पिछला ऋण रिकॉर्ड बैंक के शर्तो के अनुरूप होना चाहिए और आवेदक की ईएमआई चुकाने की क्षमता होनी चाहिए |

एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन कैसे लें ? 

अगर आप एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –

  1. एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने स्मार्टफोन के प्ले स्टोर से SBI Yono Application को इंस्टॉल कर लेना होगा |
  2. इंस्टॉल करने के बाद आपको इस एप्लीकेशन को ओपन करना होगा |
  3. ओपन करने के लिए आपको मोबाइल बैंकिंग या इंटरनेट बैंकिंग तथा अन्य जानकारी उपलब्ध करके एसबीआई योनो एप्लीकेशन को पूर्ण रूप से अपने खाते स्वरुप ओपन करना है |
  4. उसके बाद आपको ऊपर 3 लाइन का ऑप्शन देखने को मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
  5. अब आपको Loans के ऑप्शन पर क्लिक करना है और क्लिक करने के बाद आपको Personal Loan के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  6. पर्सनल लोन के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद Xpress Credit Loan के ऑप्शन के साथ Apply Now के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  7. क्लिक करते ही आपके सामने एलिजिबल लोन अमाउंट देखने को मिल जाएगा |
  8. उसके बाद आपको अपने अनुसार लोन अमाउंट चयन करना है और नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  9. अब आपके जिस अकाउंट में पैसा भेजा जाएगा वह खाता संख्या आपको देखने को मिल जाएगा और अब अपना खाता चयन करना है और नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  10. उसके बाद आपको अपना Loan EMI Date सेलेक्ट करना है और टर्म एंड कंडीशन को सेलेक्ट करके नेक्स्ट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  11. नेक्स्ट ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपका Loan Preview देखने को मिल जाएगा जिनमे सभी जानकारी को सही से चेक कर लेना है और नेक्स्ट ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  12. क्लिक करते ही आपका सफलतापूर्वक लोन के लिए आवेदन हो जाएगा और Congratulations लिखा हुआ आ जाएगा |
  13. अंत में कुछ समय बाद आपके खाते में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज के माध्यम से भी लोन अमाउंट क्रेडिट का मैसेज प्राप्त हो जाएगा |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से एसबीआई योनो पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन ले सकते है और इसका लाभ उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |

Leave a Comment