PM Awas Yojana List Me Nam Dekhe |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की पीएम आवास योजना लिस्ट में नाम कैसे देखें | दोस्तों देश के गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर नागरिको के लिए सरकार के द्वारा बहुत सी योजनाएं चलाई जा रही है जिसमे से एक पीएम आवास योजना है | अगर आपने भी प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किये है तो पीएम आवास योजना ग्रामीण की नई लिस्ट जारी हो गई है |
अब आप नई लिस्ट में अपना ग्रामीण विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते है | अगर आप पीएम आवास योजना के नई लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |
पीएम आवास योजना के लिए पात्रता
सरकार ने आवास योजना का लाभ देने के लिए कुछ नियम बनाए है | केवल वही लोग इस लिस्ट में शामिल होते है जो इन शर्तो को पूरा करते है :-
- पीएम आवास योजना के आवेदक के पास पहले से कोई पक्का मकान नहीं होना चाहिए |
- परिवार की वार्षिक आय 3 लाख से कम होनी चाहिए |
- परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए और आवेदक के पास दो पहिया या चार पहिया वहां नहीं होना चाहिए |
पीएम आवास योजना लिस्ट चेक कैसे करें ?
अगर आप पीएम आवास योजना के लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- पीएम आवास योजना लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को ग्रामीण विकास मंत्रालय के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- वेबसाइट पर आने के बाद आपको इसके होम पेज पर Awassoft में Report के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा और उसके बाद आपको Beneficiary Details For Verification पर क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा –
- अब आपको सबसे पहले अपने राज्य का चयन करना है, फिर आपको जनपद का चयन करना है, ब्लॉक और पंचायत का चयन करना होगा |
- फिर योजना में प्रधानमंत्री आवास योजना को सेलेक्ट करना है और उसके बाद सिक्योरिटी Ques का Answer दर्ज करना है और सबमिट के ऑप्शन पर आपको क्लिक कर देना है |
- सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने लिस्ट खुलकर आ जाएगी जिसमे आप अपना नाम चेक कर सकते है |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से पीएम आवास योजना लिस्ट चेक कर सके है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की पीएम आवास योजना लिस्ट चेक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही पीएम आवास योजना के लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है और इसका लाभ उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |