Ayushman Card Aadhar Card Se Kaise Banaye
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आयुष्मान कार्ड आधार कार्ड से कैसे बनाये | दोस्तों स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए सरकार के द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अब आप केवल अपने आधार कार्ड के सहायता से घर बैठे अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते है | इस योजना के अंतर्गत हर पात्र व्यक्ति को सालाना 5 लाख तक का फ्री इलाज मिल सकता है | अगर आप भी अपना आयुष्मान कार्ड आधार कार्ड के माध्यम से बनाना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे |
आधार कार्ड से आयुष्मन कार्ड बनाने के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- परिवार की जानकारी
इन दस्तावेजों के बिना आवेदन प्रक्रिया अधूरी रह सकती है इसलिए आवेदन से पहले इनकी जांच कर लें |
आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए पात्रता
आयुष्मान कार्ड उन्ही लोगो को जारी किया जाता है जो इस योजना के लिए पात्र होते है | पात्रता निम्नलिखित आधार पर तय की जाती है :-
- गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार
- समाज के कमजोर वर्ग
- बेघर, दिहाड़ी मजदूर और निराश्रित लोग
- ग्रामीण और शहरी क्षेत्रो में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
सरकार पात्रता की जांच विभिन्न आर्थिक और सामाजिक मानकों के आधार पर करती है | इसके लिए सेक्युरिटी कोड और लाभार्थी सूचि जारी की जाती है जिससे यह तय किया जाता है की कौन इस योजना का लाभ उठा सकता है |
आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ?
अगर आप अपना आयुष्मान कार्ड आधार कार्ड के मदद से ऑनलाइन बनवाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन के प्ले स्टोर से Ayushman App को इंस्टॉल कर लेना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको इस ऐप को ओपन करना होगा और Login Section में जाकर Beneficiary के ऑप्शन को चुनना होगा |
- अब आपको आधार बेस्ड ओटीपी वेरिफिकेशन करना होगा, इसके लिए आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है और ओटीपी के जरिए सत्यापन करना होगा |
- सत्यापन करने के बाद आपके सामने डैशबोर्ड खुलेगा जिसमे आपकी व्यक्तिगत जानकारी और आपके परिवार के सदस्यों का विवरण दिखाई देगा |
- अब यहां पर आपको अपने आधार कार्ड का डिटेल्स दर्ज करना होगा और फिर सबमिट के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपके राशन कार्ड से जुड़े सभी सदस्यों की जानकारी सामने आएगी | जिस सदस्य का आयुष्मान कार्ड बनाना है उसके नाम के आगे Action के तहत E-KYC का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको आवेदन फॉर्म मिलेगा जिसमे सभी आवश्यक जानकारी को सही से भरना होगा |
- अब आपको अपना लाइव फोटो अपलोड करना होगा |
- उसके बाद ओटीपी के माध्यम से वेरिफिकेशन करना होगा और अंत में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
- इतना सब करने के बाद आपका आयुष्मान कार्ड तैयार हो जाएगा जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते है |
इस प्रक्रिया के माध्यम से आप आसानी से अपना और अपने परिवार के सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बना सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आयुष्मान कार्ड आधार कार्ड से कैसे बनाये इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है और 5 लाख तक का फ्री में इलाज करवा सकते है | दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें |