Ayushman Card Aadhar Card Se Banaye : आयुष्मान कार्ड आधार कार्ड से कैसे बनाये ?

Ayushman Card Aadhar Card Se Banaye

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये | दोस्तों आयुष्मान भारत योजना जिसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है | भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है | इसका उदेश्य देश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है | अगर आप भी अपना नया आयुष्मान कार्ड बनाना चाहते है तो अब यह काम बहुत आसान हो गया है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |Ayushman Card Aadhar Card Se Banaye

आयुष्मान कार्ड क्या है ? 

आयुष्मान कार्ड के तहत देश के पात्र नागरिको को सरकार के द्वारा 5 लाख रूपए तक का स्वास्थ्य बिमा मिलता है | यह योजना विशेष रूप से गरीब और वंचित परिवारों के लिए बनाई गई है ताकि वे महंगे इलाज का खर्च उठा सके | इस कार्ड का उपयोग सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी अस्पतालों में इलाज के लिए किया जा सकता है |

आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए दस्तावेज 

अगर आप बिना किसी झंझट के आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाना चाहते है तो आपको निम्नलिखित चीजों को तैयार रखना होगा जो की, इस प्रकार से है –

  1. आधार कार्ड
  2. राशन कार्ड
  3. आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर ( ओटीपी वेरिफिकेशन के लिए )
  4. परिवार की जानकारी

अगर आपके पास ये सभी दस्तावेज है तो आप आसानी से अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते है और इसका फायदा उठा सकते है |

आयुष्मान कार्ड आधार कार्ड से कैसे बनाये ? 

अगर आप अपने आधार कार्ड के मदद से अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –

  1. आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर को ओपन करना होगा |
  2. उसके बाद आपको वहां सर्च ऑप्शन पर क्लिक करके ‘Ayushman App’ को सर्च करना है और आपको इस ऐप को इंस्टॉल कर लेना है |
  3. इंस्टॉल करने के बाद आपको इस ऐप को ओपन करना होगा और Login Section में जाकर Beneficiary के ऑप्शन का चयन करना होगा |
  4. उसके बाद आपको आधार बेस्ड ओटीपी वेरिफिकेशन करना होगा और इसके लिए आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है और ओटीपी के जरिए सत्यापन करना होगा |
  5. सत्यापन करने के बाद आपके सामने डैशबोर्ड खुलेगा जिसमे आपकी व्यक्तिगत जानकारी आपके परिवार के सदस्यों का विवरण दिखाई देगा |
  6. अब यहां पर आपको अपने आधार कार्ड का डिटेल्स दर्ज करना होगा और फिर आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  7. उसके बाद आपके राशन कार्ड से जुड़े सभी सदस्यों की जानकारी सामने आएगी | जिस सदस्य का आयुष्मान कार्ड बनाना है उसके नाम के आगे Action के तहत E-KYC का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
  8. क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको आवेदन फॉर्म मिलेगा, इसमें सभी आवश्यक जानकारी को सही से भरना होगा |
  9. अब आपको अपना लाइव फोटो अपलोड करना होगा |
  10. उसके बाद ओटीपी के माध्यम से वेरिफिकेशन करना होगा और अंत में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  11. इतना सब करने के बाद आपका आयुष्मान तैयार हो जाएगा जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते है |

इस परकारिया के माध्यम से आप आसानी से अपना और अपने परिवार के सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बना सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड के मदद से अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते है और 5 लाख तक का फ्री में इलाज करवा सकते है | दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें |

Leave a Comment