Aadhar Card Se PhonePe Account Banaye
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड से फ़ोन पे अकाउंट कैसे बनाये | दोस्तों फ़ोन पे भारत के सबसे लोकप्रिय यूपीआई भुगतान ऐप्स में से एक है जिसके मदद से आप घर बैठे मोबाइल से पैसे भेज सकते है, पैसे प्राप्त कर सकते है | मोबाइल रिचार्ज, बिजली बिल भुगतान, गैस बिल, ऑनलाइन शॉपिंग और कई अन्य डिजिटल सेवाओं का लाभ उठा सकते है | अगर आपके पास आधार कार्ड, आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर और बैंक खाता है तो आप आसानी से फ़ोन पे अकाउंट बना सकते है और सुरक्षित तरीके से डिजिटल भुगतान की सुविधा का उपयोग कर सकते है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |
आधार कार्ड से फ़ोन पे बनाने के लिए पात्रता
- आधार कार्ड से फ़ोन पे अकाउंट बनाने के लिए आपको भारत का निवासी होना चाहिए |
- आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान दस्तावेज उपलब्ध होना चाहिए | आधार या बैंक खाते से लिंक सक्रीय मोबाइल नंबर होना चाहिए |
- आवेदक के नाम पर किसी बैंक में बचत या चालू खाता होना चाहिए |
- मोबाइल में ओटीपी प्राप्त करने की सुविधा होनी चाहिए | स्मार्टफोन और इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध होना चाहिए |
आधार कार्ड से फ़ोन पे अकाउंट कैसे बनाये ?
अगर आप अपने आधार कार्ड के मदद से फ़ोन पे अकाउंट बनाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड से फ़ोन पे अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर को ओपन करना है और वहां से आपको PhonePe App को इंस्टॉल कर लेना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको इस ऐप को ओपन करना होगा और आधार या बैंक खाते से लिंक अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा |
- उसके बाद प्राप्त ओटीपी दर्ज करके मोबाइल नंबर का सत्यापन करना होगा |
- अब ऐप में आपको अपना नाम और अन्य आवश्यक जानकारी को भरकर अकाउंट सेट करना होगा |
- उसके बाद आपको Add Bank Account के ऑप्शन पर जाना होगा और आपको अपना बैंक चुनना होगा |
- अगर आपके बैंक खाते से मोबाइल नंबर लिंक है तो बैंक खाता स्वतः दिखाई देगा जिसे आपको जोड़ लेना होगा |
- अब यूपीआई पिन बनाना होगा | इसके लिए डेबिट कार्ड या आधार – आधारित सत्यापन ( अगर आपका बैंक यह सुविधा देता है ) का उपयोग करना होगा |
- यूपीआई पिन सफलतापूर्वक सेट होने के बाद आपका फ़ोन पे अकाउंट पूरी तरह तैयार हो जाएगा और आप पैसे भेजने, प्राप्त करने, मोबाइल रिचार्ज, बिल भुगतान तथा अन्य डिजिटल भुगतान सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आधार कार्ड से फ़ोन पे अकाउंट बना सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड से फ़ोन पे अकाउंट कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से फ़ोन पे अकाउंट बना सकते है और इसका इस्तेमाल कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |