Aadhar Card Se Loan Kaise Len
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड से लोन कैसे लें | दोस्तों दैनिक जीवन में आम आदमी को पैसो की कमी होती है इसलिए वह व्यक्तिगत लोन का सहारा लेता है | आज के समय में लोन लेना पहले के जितना कठिन नहीं है अब आप सिर्फ कुछ दस्तावेजों के सहारे ही घर बैठे लोन ले सकते है | अगर आपके पास आधार कार्ड है तो आप आसानी से लोन प्राप्त कर सकते है | भारत में आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है इसलिए यह लगभग सभी नागरिको के पास है | अगर आप भी अपने आधार कार्ड से लोन लेना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे |

आधार कार्ड से लोन लेने के लिए दस्तावेज
आधार कार्ड से ऑनलाइन लोन लेने के लिए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावजों की आवश्यकता पड़ती है इसलिए आवेदक के पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना अनिवार्य है :-
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता पासबुक
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
आधार कार्ड से लोन लेने के लिए पात्रता
- आधार कार्ड से लोन लेने वाला आवेदक भारतीय निवासी होना चाहिए |
- लोन लेने वाले आवेदक की न्यूनतम आयु 21 साल एवं अधिकतम आयु 60 साल होनी चाहिए |
- आवेदक का क्रेडिट स्कोर 750 या उससे अधिक होना चाहिए |
- आधार कार्ड से लोन लेने वाले आवेदक का न्यूनतम मासिक वेतन 15 हजार होना चाहिए |
- आवेदक का किसी भी बैंक में नाम ख़राब नहीं होना चाहिए और आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना अनिवार्य है |
आधार कार्ड से लोन कैसे लें ?
अगर आप अपने आधार कार्ड के मदद से लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड से लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी का जिस बैंक में खाता खुला हुआ है उस बैंक के ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा |
- वेबसाइट पर आने के बाद पर्सनल लोन लेने के लिए पर्सनल के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- उसके बाद आपको लोन के ऑप्शन पर क्लिक करना है और अब सभी प्रकार का लोन आपको देखने को मिलेगा |
- अब इसमें आपको पर्सनल लोन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- जैसे ही आप पर्सनल लोन के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपका पर्सनल लोन के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा |
- उसके बाद इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आपको अपना आधार कार्ड नंबर तथा विभिन्न कई जानकारी को दर्ज करना होगा |
- सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद आपको अंत में सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- सबमिट के ऑप्शन पर जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो आपका सफलतापूर्वक पर्सनल लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन हो जाएगा |
- उसके बाद बैंक के द्वारा आपके दस्तावेज की जांच किया जाएगा और उसके बाद आपके बैंक खाते में लोन राशि क्रेडिट कर दिया जाएगा |
- अब इस लोन राशि के मदद से आप अपने सभी जरुरत को पूरा कर सकते है |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड से लोन लेने के लिए आवेदन कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड से लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से लोन ले सकते है और इसका लाभ उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |