Aadhar Card Se Ayushman Card Kaise Banaye
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये | दोस्तों आयुष्मान भारत योजना जिसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है | भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है | इसका उद्देश्य देश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है | अगर आप भी अपना नया आयुष्मान कार्ड बनाना चाहते है तो अब यह काम बहुत आसान हो गया है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |
आयुष्मान कार्ड क्या है ?
अयुशमन कार्ड के तहत देश के पात्र नागरिको को सरकार के द्वारा 5 लाख रूपए तक का स्वास्थ्य बिमा मिलता है | यह योजना विशेष रूप से गरीब और वंचित परिवारों के लिए बनाई गई है ताकि वे महंगे इलाज का खर्च उठा सके | इस कार्ड का उपयोग सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी हॉस्पिटल के लिए किया जाता है |
आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ?
- आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर से Ayushman App को सर्च करना है और उसे इंस्टॉल कर लेना है |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको इस ऐप को ओपन करना है और Login Section में जाकर Beneficiary के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- उसके बाद आपको आधार बेस्ट ओटीपी वेरिफिकेशन करना होगा | इसके लिए आपको अपने आधार कार्ड नंबर को दर्ज करना है और ओटीपी के जरिए सत्यापन करना है |
- सत्यापन के बाद आपके सामने डैशबोर्ड खुलेगा जिसमे आपकी व्यक्तिगत जानकारी और आपके परिवार के सदस्यों का विवरण दिखाई देगा |
- अब यहां पर आपको अपने आधार कार्ड का डिटेल्स दर्ज करना है और फिर सबमिट के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना है |
- उसके बाद आपके राशन कार्ड से जुड़े सभी सदस्यों की जानकारी सामने आएगी |
- अब आप जिस सदस्य का आयुष्मान कार्ड बनाना चाहते है उसके नाम के आगे Action के तहत E-KYC का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको आवेदन फॉर्म मिलगे इसमें सभी आवश्यक जानकारी को सही से भरना होगा |
- अब आपको लाइव फोटो अपलोड करना होगा |
- उसके बाद ओटीपी के माध्यम से वेरिफिकेशन करना है और अंत में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- इतना सब करने के बाद आपका आयुष्मान कार्ड बन जाएगा जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते है |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बना सकते है |
आयुष्मान कार्ड के फायदे
- आयुष्मान कार्ड से 5 लाख तक का कैशलेस इलाज हर साल उपलब्ध होता है |
- सरकारी और योजना के जुडी निजी हॉस्पिटल में भी इलाज कार्य जा सकता है |
- भर्ती होने पर कई तरह के ऑपरेशन, दवाइयां, जांच और अस्पताल का खर्च योजना के तहत कवर हो सकता है |
- इलाज के समय जेब से पैसे देने की जरुरत कम पड़ती है क्योकि सुविधा कैशलेस होती है |
- पुरे भारत में सूचीबद्ध अस्पतालों में योजना का लाभ लिया जा सकता है | पहले से मौजूद कई बीमारियों का इलाज भी योजना के नियमो के अनुसार कवर हो सकता है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से आयुष्मान कार्ड बना सकते है और 5 लाख तक फ्री में इलाज करवा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |