Ayushman Card Aadhar Card Se बनाये
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये | दोस्तों उन लोगो के लिए एक महत्वपूर्ण सवाल है जो फ्री स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाना चाहते है | आयुष्मान भारत योजना के तहत न्यू आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया अब और आसान हो गई है |
आप घर बैठे अपने मोबाइल फ़ोन से आयुष्मान कार्ड बनाकर 5 लाख तक का फ्री इलाज किसी भी सूचीबद्ध हॉस्पिटल में करवा सकते है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बना सके और इसका लाभ उठा सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |
आयुष्मान कार्ड क्या है ?
आयुष्मान कार्ड के तहत देश के पात्र नागरिको को सरकार के द्वारा 5 लाख रूपए तक का स्वास्थ्य बिमा मिलता है | यह योजना विशेष रूप से गरीब और वंचित परिवारों के लिए बनाई गई है ताकि वे महंगे इलाज का खर्च उठा सके | इस कार्ड का उपयोग सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी अस्पतालों में इलाज के लिए किया जा सकता है |
आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए दस्तावेज
आधार कार्ड के सहायता से आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो की, इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- परिवार की जानकारी
इन दस्तावेजों को तैयार रखने के बाद आप आसानी से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते है और आयुष्मान कार्ड बना सकते है |
आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ?
- आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर को ओपन करना होगा |
- उसके बाद आपको वहां से Ayushman App लिखकर सर्च करना होगा तथा आपको इस ऐप को इंस्टॉल कर लेना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने मोबाइल फ़ोन में इस ऐप को ओपन करना होगा और Login Section में जाकर Beneficiary का ऑप्शन चुनना होगा |
- अब आपको आधार बेस्ड ओटीपी वेरिफिकेशन करना होगा और इसके लिए आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है और ओटीपी के जरिए सत्यापन करना होगा |
- सत्यापन करने के बाद आपके सामने डैशबोर्ड खुलेगा जिसमे आपकी व्यक्तिगत जानकारी और आपके परिवार के सदस्यों का विवरण दिखाई देगा |
- अब यहां पर आपको अपने आधार कार्ड का डिटेल्स दर्ज करना होगा और फिर सबमिट के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा |
- अब आपके राशन कार्ड से जुडी सभी सदस्यों की जानकारी सामने आएगी | जिस भी सदस्य का आयुष्मान कार्ड बनाना है उसके नाम के आगे Action के तहत E-KYC का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको आवेदन फॉर्म मिलेगा तो इसमें सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा |
- अब आपको अपना लाइव फोटो अपलोड करना होगा |
- उसके बाद ओटीपी के माध्यम से वेरिफिकेशन करना होगा और अंत में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- इतना सब करने के बाद आपका आयुष्मान कार्ड तैयार हो जाएगा जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते है |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना और अपने परिवार के सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बना सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से आयुष्मान कार्ड बना सकते है और इसका लाभ उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |