Ayushman Card Banaye Aadhar Card Se : आयुष्मान कार्ड बनाये आधार कार्ड से |

Ayushman Card Banaye Aadhar Card Se

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये | दोस्तों आयुष्मान कार्ड भारत सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को दिया जाने वाला स्वास्थ्य कार्ड है | इसके मदद से पात्र लाभार्थी सूचीबद्ध अस्पतालों में योजना के तहत उपचार का लाभ ले सकते है | आयुष्मान कार्ड का उपयोग लाभार्थी की पहचान और ई केवाईसी के लिए किया जा सकता है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बना सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |Ayushman Card Banaye Aadhar Card Se

आयुष्मान कार्ड क्या है ?

आयुष्मान कार्ड भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत एक स्वास्थ्य बिमा कार्ड है | इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब लोगो और असहाय लोगो के लिए सस्ती और उचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है | आयुष्मान कार्ड हमें अच्छी तरह से सुरक्षित करता है और हमें हॉस्पिटल में सस्ती उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराता है |

आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ?

अगर आप अपबने आधार कार्ड के मदद से अपना आयुष्मान कार्ड बनाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –

  1. आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को आधिकारिक वेबसाइट के PMJAY पर जाना होगा |
  2. उसके बाद होम पेज पर आपको Register Yourself & Search Beneficiary के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  3. उसके बाद आपको मांगी गई जानकारी भरना होगा जैसे की राज्य का नाम, जिले का नाम, मोबाइल नंबर, लिंग और ईमेल आईडी इत्यादि भरने के बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  4. इस तरह का आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा और होम पेज पर आपको Register / Sign के ऑप्शन पर क्लिक करके लॉगिन कर लेना है |
  5. उसके बाद आपको इस पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और OTP Verify करना होगा |
  6. उसके बाद आपके सामने आपके गांव के लाभर्थियो की सूचि खुल जाएगी जिसमे आपको अपना नाम सर्च करना होगा और व्यू के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  7. अब आधार कार्ड और राशन कार्ड के जरिए आयुष्मान भारत कार्ड बना सकते है और उसके बाद आपको यहां अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है और Get Details के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  8. उसके बाद यहां पूछी गई जानकारी भरना होगा जैसे की अपना नाम, जन्मतिथि, पिन, मोबाइल नंबर, लिंग, जिला और गांव का नाम |
  9. उसके बाद Authenticate के ऑप्शन को सेलेक्ट कर Get OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना है और नेक्स्ट के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना है |
  10. उसके बाद आयुष्मान कार्ड का आवेदन पूरा हो जाएगा और 4 से 5 दिन के अंदर आपका कार्ड अप्रूव हो जाएगा |
  11. इस पारकर आप घर बैठे आयुष्मान कार्ड मोबाइल से बना सकते है और इसका लाभ ले सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड के मदद से अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते है और 5 लाख तक फ्री इलाज करवा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |

Leave a Comment