Aadhar Card Se Bank Balance Check : आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करें ?

Table of Contents

Aadhar Card Se Bank Balance Check |

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड से लोन कैसे लें | दोस्तों अगर बैंक बैलेंस चेक करने के लिए बार – बार शाखा में जाना पड़ता है तो अब आपको कही जाने की जरुरत नहीं है क्योकि अब आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करने की सुविधा उपलब्ध कर दी गई है | इस सुविधा के मदद से आप घर बैठे आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कर सकते है |

ज्यादातर लोग नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग का उपयोग नहीं करते है और कितनो के पास एटीएम कार्ड भी नहीं रहता है इसलिए वह ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा का लाभ नहीं प्राप्त कर पाते है | लेकिन अब आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक आसानी से किया जा सकता है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे |Aadhar Card बैंक बैलेंस चेक

आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें ? 

आधार कार्ड का उपयोग करके बैंक बैलेंस चेक करने के कई तरीके है जिनमे से कुछ प्रमुख निम्नलिखित है :-

USSD सेवा का उपयोग करके :- 

  1. सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के डायल पैड पर जाकर *99# डायल करना होगा ( यह सेवा NPCI के द्वारा प्रदान की जाती है और सभी बैंको के लिए एक कॉमन कोड है लेकिन आपके बैंक के विशिष्ट कोड भी हो सकते है ) | यह सेवा बिना इंटरनेट के भी काम करती है |
  2. डायल करने के बाद आपको अपने मोबाइल फ़ोन के स्क्रीन पर विभिन्न बैंकिंग सेवाओं के ऑप्शन दिखाई देंगे –
  3. Balance Enquiry या Check Balance जैसे ऑप्शन का चयन करना है ( आमतौर पर इसके लिए एक नंबर दर्ज करना होता है ) |
  4. अगर आपने पहले *99# सेवा के लिए पंजीकरण नहीं किया है तो आपको पंजीकरण प्रक्रिया पूरा करना पड़ सकता है | जिसमे आपके बैंक खाते से जुड़े मोबाइल नंबर का सत्यापन और mPIN बनाना शामिल हो सकता है |
  5. सफल प्रमाणीकरण के बाद आपके बैंक खाते में बैलेंस स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा |

UMANG ऐप का उपयोग करके :- 

  1. उमंग ऐप भारत सरकार के द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सरकारी सेवाओं तक पहुंचने का एक एकीकृत मंच है | कुछ बैंक अपनी सेवाओं को उमंग ऐप के माध्यम से भी प्रदान करते है जिसमे बैलेंस पूछताछ शामिल हो सकती है , जिसके लिए आधार प्रमाणीकरण की आवश्यकता हो सकती है |

आधार सक्षम भुगतान प्रणाली के माध्यम से :- 

  1. AEPS का उपयोग करके बैंक बैलेंस चेक करने के लिए आपको किसी बैंक मित्र ( Banking Correspondent ), ग्राहक सेवा केंद्र या माइक्रो – एटीएम सुविधा वाले अधिकृत AEPS सेवा प्रदाता के पास जाना होगा |
  2. अब वहां पर आपको अपने 12 अंको का आधार कार्ड नंबर बताना होगा और आपको अपने बैंक का नाम चुनना होगा |
  3. उसके बाद आपको बायोमेट्रिक सत्यापन ( आमतौर पर फिंगरप्रिंट स्कैन ) करना होगा |
  4. सफल प्रमाणीकरण के बाद बैंक मित्र आपको आपके खाते का बैलेंस बता देगा या रसीद प्रदान करेगा |

बैंक के मोबाइल बैंकिंग ऐप या इंटरने बैंकिंग के माध्यम से :-

  1. अगर आपने अपने बैंक के मोबाइल बैंकिंग या इंटरनेट बैंकिंग सेवाओं के लिए पंजीकरण किया है तो आप इन प्लेटफॉर्म पर लॉगिन करके आसानी से अपना बैंक बैलेंस चेक कर सकते है |
  2. इसके लिए आधार नंबर की प्रत्यक्ष आवश्यकता नहीं होती है लेकिन खाता आधार से लिंक होना सामान्यतः केवाईसी के लिए महत्वपूर्ण है |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कर सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे अपने आधार कार्ड के मदद से बैंक बैलेंस चेक कर सकते है | दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |

Leave a Comment