PNB Bank Se Personal loan Kaise Le
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की पीएनबी बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें | दोस्तों अगर आपको व्यक्तिगत आवश्यकताओं के लिए वित्तीय मदद चाहिए तो पंजाब नेशनल बैंक का पर्सनल लोन आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है | पंजाब नेशनल बैंक पर्सनल लोन की ब्याज दरें 10.40% प्रतिवर्ष से शुरू होती है | बैंक आपको बिना किसी गारंटी के 20 लाख तक का लोन प्रदान करता है | जिसका पुनर्भुगतान आप 7 सालो में कर सकते है | अगर आप पंजाब नेशनल बैंक से पर्सनल लोन लेना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |
पीएनबी बैंक से लोन लेने के लिए योग्यता
- सैलरीड और प्रोफेशनल दोनों तरह के व्यक्ति लोन के लिए पात्र है | आवेदकों को मिनिमम मंथली इनकम 30 हजार प्रतिमाह होनी चाहिए |
- डॉक्टर्स जैसे प्रोफेशनल वाले व्यक्तियों की मिनिकम एनुअल इनकम 5 लाख या इससे अधिक होनी चाहिए |
- लोन अमाउंट की लिमिट आवेदक की रीपेमेंट कैपेसिटी पर निर्भर करती है |
- आवेदकों को न्यूनतम सिबिल स्कोर 750 होना चाहिए और आवेदक के पास कम से कम पंजाब नेशनल बैंक में 2 साल का सेविंग या करेंट अकाउंट होना चाहिए |
- आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 60 साल से ज्यादा होनी चाहिए |
- लोन अप्रूवल के लिए प्रोफेशनल्स के पास स्टेबल जॉब होनी चाहिए |
पीएनबी बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें ?
अगर आप पीएनबी बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- पीएनबी बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर को ओपन करना होगा |
- उसके बाद आपको सर्च ऑप्शन पर क्लिक करके PNB ONE लिखकर सर्च करना होगा और आपको इस ऐप को इंस्टॉल कर लेना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने मोबाइल फ़ोन में इस ऐप को ओपन करना होगा |
- उसके बाद आपको More के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और क्लिक करने के बाद आपको विभिन्न प्रकार की सभी सर्विस देखने को मिल जाएंगे |
- अब इन्ही सभी सर्विस में से आपको एक Pre-Approved Personal Loan का ऑप्शन देखने को मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- अगर आप लोन के लिए एलिजिबल होंगे तो आपके सामने पर्सनल लोन आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा |
- अब आपको इस एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को सही से दर्ज करना होगा |
- सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद आपको लोन अप्रूवल अमाउंट राशि देखने को मिल जाएगा और अब आपको अपने जरुरत अनुसार लोन अमाउंट राशि का चयन करना होगा |
- उसके बाद आपको लोन राशि प्राप्त करने के लिए आधार नंबर तथा आधार ओटीपी के माध्यम से केवाईसी पूरा करना होगा |
- केवाईसी पूरा होने के बाद इंस्टेंट आपके पंजाब नेशनल बैंक के खाते में लोन अप्रूवल राशि क्रेडिट कर दिया जाएगा |
- अब इस लोन राशि के मदद से आप अपने सभी जरुरत को पूरा कर सकते है जिस जरुरी कार्य के लिए आपने पर्सनल लोन लिए है |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से पीएनबी बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए आवेदन कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की पीएनबी बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही पंजाब नेशनल बैंक से पर्सनल लोन ले सकते है और इसका लाभ भी प्राप्त कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |