Ayushman Card Ka Paisa Check Kaise Kare : आयुष्मान कार्ड का पैसा चेक कैसे करें ?

Ayushman Card Ka Paisa Check Kaise Kare

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आयुष्मान कार्ड का पैसा चेक कैसे करें | दोस्तों प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत देश के गरीब परिवारों के अयुशमन कार्ड बनाये जा रहे है | आयुष्मान कार्ड से लाभार्थी अपना 5 लाख रूपए तक का इलाज किसी भी सरकारी या गैर सरकारी हॉस्पिटल में करवा सकते है | बहुत से लोगो ने अपने आयुष्मान कार्ड से इलाज भी कराया हुआ हैAyushman Card Ka Paisa Check Kaise Kar

और योजना का लाभ उठा रहे है | इलाज के बाद आपके आयुष्मान कार्ड से इलाज में हुए खर्च के पैसे हॉस्पिटल के द्वारा निकाल लिए जा जाते है | लेकिन अधिकांश लोगो को नहीं पता है की उनके आयुष्मान कार्ड से कितना पैसा निकाला गया है और अस्पताल के द्वारा आपके इलाज पर हुए खर्च कितना दिखाया गया है | इसलिए आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा |

आयुष्मान भारत योजना क्या है ? 

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना 2018 में शुरू की गई थी इसके तहत सरकार प्रत्येक योग्य परिवार को हर साल 5 लाख का हेल्थ कवर देता है | इस योजना का लाभ सरकारी और सूचीबद्ध निजी हॉस्पिटल में फ्री इलाज के रूप में मिलता है |

आयुष्मान कार्ड का पैसा चेक करने के लिए दस्तावेज 

  1. आधार कार्ड
  2. आयुष्मान कार्ड
  3. आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर

आयुष्मान कार्ड का पैसा चेक कैसे करें ? 

अगर आप आयुष्मान कार्ड का बैलेंस ऑनलाइन चेक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है – 

  1. आयुष्मान कार्ड का पैसा चेक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर से Ayushman App को इंस्टॉल करना होगा |
  2. इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने मोबाइल फ़ोन में इस ऐप को ओपन करना होगा और Policy Accept करना होगा |
  3. अब आपको Services के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और उसके बाद आपको Wallet Balance पर क्लिक करना होगा |
  4. अब आपको अपना राज्य, PM JAY ID, आधार कार्ड के लास्ट में 6 डिजिट को दर्ज करके Wallet Balance पर क्लिक करना होगा |
  5. अब आपके सामने Your Wallet Balance दिखने को मिलेगा अगर आपने आयुष्मान कार्ड से इलाज कराया होगा तो उसका भी विवरण आप देख पाएंगे |
  6. कितना बैलेंस है, कितना खर्च किया है, बिल सभी जानकारी आपको देखने को मिल जाती है |
  7. इस प्रकार से आप आयुष्मान कार्ड का पैसा अपने मोबाइल से चेक कर सकते है |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आयुष्मान कार्ड का बैलेंस चेक कर सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आयुष्मान कार्ड का पैसा चेक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही आयुष्मान कार्ड का पैसा चेक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |

Leave a Comment