Ayushman Card Aadhar Card Se Banaye
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये | दोस्तों आयुष्मान भारत योजना जिसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है, भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है | इसका उद्देश्य देश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है | अगर आप भी अपना नया आयुष्मान कार्ड बनाना चाहते है तो अब यह काम बहुत आसान हो गया है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बना सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |
आयुष्मान कार्ड क्या है ?
आयुष्मान कार्ड के तहत देश के पात्र नागरिको को सरकार के द्वारा 5 साल रूपए तक का स्वास्थ्य बिमा मिलता है | यह योजना विशेष रूप से गरीब और वंचित परिवारों के लिए बनाई गई है ताकि वे महंगे इलाज का खर्च उठा सके | इस कार्ड का उपयोग सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए किया जा सकता है |
आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए दस्तावेज
अगर आप बिना किसी झंझट के आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाना चाहते है तो इसके लिए आपको निम्नलिखित चीजों को तैयार रखना होगा –
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- परिवार की जानकारी
अगर आपके पास यह सभी दस्तावेज है तो आप आसानी से अपने आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बना सकते है और इसका लाभ उठा सकते है |
आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ?
अगर आप अपने आधार कार्ड के मदद से आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन बनवाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर को ओपन करना होगा और वहां से आपको आयुष्मान भारत ऐप को डाउनलोड करना होगा |
- डाउनलोड करने के बाद आपको अपने मोबाइल फ़ोन के इस ऐप को ओपन करना होगा और “Beneficiary” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको आधार आधारित ओटीपी वेरिफिकेशन करना होगा |
- उसके बाद आपके सामने डैशबोर्ड खुलेगा जहां पर आपको अपनी जानकारी को सही से भरना होगा |
- उसके बाद आपको अपने आधार कार्ड नंबर को दर्ज करना होगा और आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- अब आपको अपने परिवार के सदस्यों की सूचि दिखाई देगी |
- उसके बाद आपको ई केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करना होगा और मांगी गई सभी जानकारी को सही से दर्ज करना होगा |
- अब आपको लाइव फोटो अपलोड करना होगा और ओटीपी सत्यापन करना होगा और अंत में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपका आयुष्मान कार्ड बन जाएगा जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते है |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बना सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते है और इसका लाभ उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करे |