Aadhar Card Se Mobile Number Link |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों वर्तमान समय में देश के हर नागरिक के पास अपना आधार कार्ड है | आधार कार्ड आपके पहचान साबित करने का प्रमाण पत्र भी है और देश के नागरिक की पहचान भी है | आधार कार्ड के मदद से नागरिको को कई प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलता है
इसलिए केंद्र सरकार के द्वारा देश की जानकारी को आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करवाना अनिवार्य कर दिया है | वह इसलिए भी जरुरी हो गया है क्योकि नागरिको की सभी जानकारी अब आधार कार्ड में उपलब्ध होती है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा | 
आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?
दोस्तों अगर आप अपने आधार कार्ड के साथ अपने मोबाइल नंबर को ऑनलाइन लिंक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –
- आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को इंडियन पोस्टल सर्विद के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- वेबसाइट के होम पेज में विभिन्न सेवाएं आ जाएगी जिसमे से आपको Aadhar Mobile-Update के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको पूछी गई सभी जानकारी को जैसे की अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
- उसके बाद आपको अपने नजदीकी के पोस्ट ऑफिस का चयन कर लेना होगा |
- उसके बाद कुछ दिनों के अंतर्गत आपके रजिस्टर पते पर पोस्ट ऑफिस के तरफ से एक अधिकारी आएगा जो आपके आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करने का कार्य करेगा |
- इस प्रकार से आप अपने आधार कार्ड के साथ अपने मोबाइल नंबर को लिंक करवा सकते है |
आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करें ?
- आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने नजदीकी के आधार सेंटर पर जाना होगा |
- आधार सेंटर का पता आप यूआईडीएआई के वेबसाइट पर जाकर कर सकते है |
- आपको अपने साथ अपना आधार कार्ड एवं वह मोबाइल नंबर ले जाना होगा जिसे आप अपने आधार कार्ड से लिंक करना चाहते है |
- आधार सेंटर पर आपको एक आधार अपडेट / एनरोलमेंट फॉर्म मिलेगा तो आपको इस फॉर्म को सही जानकारी के साथ भरना होगा और उसमे अपना मोबाइल नंबर सही से लिखना होगा |
- फॉर्म जमा करने के बाद आधार सेंटर पर आपका बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा यह आपकी पहचान की पुष्टि के लिए आवश्यक है |
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए आपको फ़ीस का भुगतान करना होगा |
- उसके बाद आपका अनुरोध प्रोसेस किया जाएगा और आपको एक रसीद मिलेगी जिसमे अपडेट की जानकारी होगी |
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होने की प्रक्रिया में कुछ समय लग सकता है | लिंक होने की पुष्टि के लिए आपको एक मैसेज मिलेगा |
इस प्रकार से आप आधार सेंटर पर जाकर आपने आधार कार्ड के साथ अपने मोबाइल नंबर को आसानी से लिंक कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के साथ अपने मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिएगा |