Aadhar Card Se Bank Balance Check : आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें ?

Table of Contents

Aadhar Card Se Bank Balance Check |

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें | दोस्तों जैसा की आप सभी जानते होंगे की आधार कार्ड आज के समय में कितना महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चूका है जिसका वर्णन नहीं किया जा सकता है | ऐसा कोई कार्य नहीं है जिसमे आधार कार्ड की जरुरत नहीं है ठीक उसी प्रकार अगर आप अपने आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा | Aadhar Card बैंक बैलेंस चेक

आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें ? 

अगर आप अपने बैंक का बैलेंस चेक करना चाहते है तो इसके लिए आपको अपने आधार कार्ड के 12 अंको के नंबर की जरुरत होगी और आपको यह भी बता दें की आपका मोबाइल नंबर और आधार नंबर आपके बैंक खाते से लिंक होना चाहिए |

  1. आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के डायल ऑप्शन में जाना होगा और *99*99*1# टाइप करना होगा |
  2. टाइप करने के बाद आपको अपने आधार कार्ड के नंबर को टाइप करके OK पर क्लिक करना होगा |
  3. फिर आपको दुबारा से अपने आधार कार्ड के नंबर को टाइप करना होगा और उसे वेरिफाई करना होगा |
  4. उसके बाद आपकी बैंक डिटेल्स आपके मोबाइल फ़ोन के स्क्रीन पर खुल जाएगी जहां से आप आसानी से अपना बैंक बैलेंस चेक कर सकते है |

बैंक मित्र के मदद से बैंक बैलेंस चेक करें ? 

अगर आप ऊपर बताए गए तरीके से बैंक बैलेंस चेक नहीं कर पा रहे है तो आप अपने नजदीकी के किसी भी बैंक मित्र केंद्र पर जाकर अपने बैंक खाते का पैसा चेक करा सकते है जिसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा |

  1. बैंक बैलेंस चेक करने के लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी के CSC या CSP केंद्र पर जाना होगा जहां पर आपको अपने 12 अंको का आधार कार्ड नंबर देना होगा |
  2. उसके बाद आपसे आपके फिंगर का निशान लिया जाएगा |
  3. उसके बाद आपके बैंक खाते में कितनी राशि है उसकी जानकारी आपको उपलब्ध करा दी जाएगी |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने घर बैठे अपने आधार कार्ड के मदद से बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते है |

आधार कार्ड से बैंक बैलेंस क्यों पता चल जाता है ?

आधार कार्ड एक सरकारी दस्तावेज है जिसमे आपके 12 अंको का आधार कार्ड नंबर, आपका नाम, पता, जन्मतिथि, लिंग, फोटो आदि होता है और उन्हें शारीरिक विशेषताओं जैसे अंगूठे और उंगलियों के निशान और आंख की पुतली से जोड़ा जाता है | सरकारी और निजी कार्यो में इसे ज्यादातर वैद्य पहचान प्रमाण और पता प्रमाण पत्र के रूप में स्वीकार किया जाता ही | बैंक खाता खोलते समय या बाद में जब आप अपने खाते में अपने 12 अंको का नंबर दर्ज करते है तो बैंक खाते से संबंधित सभी विवरण आपके आधार विवरण के साथ जुड़ जाते है जिससे आप अपने आधार कार्ड के मदद से किसी भी बैंक से पैसा निकाल सकते है और पैसा ट्रांसफर कर सकते है या चेक कर सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिएगा |

Leave a Comment