Aadhar Card Me Mobile Number Link Kare : आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करें ?

Table of Contents

Aadhar Card Me Mobile Number Link Kare |

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों आधार कार्ड एक बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसमे अपनी जानकारी को अपडेट रखना जरुरी होता है इसलिए अपना मोबाइल नंबर आधार कार्ड में अपडेट करना भी बहुत जरुरी है |

अगर आप आधार कार्ड से कोई भी सुविधा ऑनलाइन प्राप्त करना चाहते है जैसे की आधार कार्ड अपडेट करना तो आपके लिए आधार कार्ड में मोबाइल नंबर का लिंक होना बहुत आवश्यक होता है | अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर को अपडेट करना आजकल बहुत आसान हो गया है | इसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे |Aadhar Card

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने का लाभ 

  1. आधार कार्ड से पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आवेदकों को सरकार के द्वारा जारी बहुत ही सरकारी योजनाओं का लाभ की जानकारी प्राप्त हो सकेगी |
  2. सरकार के द्वारा आवेदकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से जारी धनराशि की सूचि भी आवेदक के आधार कार्ड से लिंक रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के द्वारा प्राप्त हो जाएगा |
  3. आधार ई केवाईसी से आप सरकार के द्वारा संचालित बहुत सी योजना जैसे प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना ई केवाईसी और वृद्धा पेंशन योजना ई केवाईसी कर सकेंगे |
  4. अगर आपका आधार मोबाइल से लिंक नहीं है तो आप इन योजनाओं में ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं कर सकेंगे जिससे आपको योजना का लाभ प्राप्त नहीं होगा |
  5. अगर आपको अपने आधार कार्ड में कोई नया अपडेट करवाना चाहते है तो इसके लिए आवेदक को उसके वेरिफिकेशन के लिए ओटीपी भी को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल पर प्राप्त हो जाएगा |
  6. आवेदक नागरिक बहुत सी सरकारी योजवान का लाभ प्राप्त करने के लिए अपने आधार कार्ड को अपने मोबाइल नंबर से घर बैठे आसानी से लिंक करवा सकेंगे |

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करें ? 

  1. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को mAadhaar के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  2. वेबसाइट के होम पेज में Book an Appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और उसके बाद आपको अपने क्षेत्र का चयन करके Proceed to Book Appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  3. उसके बाद आपको Aadhar Update ऑप्शन को चुनना होगा और फिर मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड को दर्ज करके Generate OTP पर क्लिक करना होगा |
  4. उसके बाद अपॉइंटमेंट डिटेल्स भरना होगा जैसे की, अपना नाम, आधार नंबर आदि सभी जानकारी को भरने के बाद नेक्स्ट के बटन पर क्लिक करना होगा |
  5. उसके बाद आपको पर्सनल जानकारी को भरना होगा जैसे की आप आधार कार्ड में क्या परिवर्तन करना चाहते है |
  6. अब आपको मोबाइल नंबर वाले ऑप्शन पर टिक करके नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  7. मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपको Date & Time को सेट करना होगा और नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  8. उसके बाद आपको एक रसीद मिलेगी जिसमे आपकी सभी जानकारी जैसे की नाम, समय, दिन, मोबाइल अपडेट आदि |
  9. इस रसीद को अपने डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लेना होगा और जिस तय तिथि पर आप आधार सेंटर जाएंगे उस रसीद को अपने साथ लेना जाना होगा |
  10. इस प्रकार से आप मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करवा सकते है | जिस तिथि और समय पर आपने अपॉइंटमेंट बुक किए है उस समय आपको आधार सेंटर में मौजूद होना होगा |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर कीजिएगा |

Leave a Comment