SBI Bank Se Personal Loan Kaise Le |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की एसबीआई बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें | दोस्तों अगर आपको अचानक से पैसो की जरुरत पड़ जाए तो अब आपको परेशान होने या किसी से मदद मांगने की जरुरत नहीं है | देश के सबसे भरोसेमंद बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने आपकी सहायता के लिए एक खास सुविधा प्रदान की है | आप सिर्फ 5 मिनट में 5 लाख रूपए तक का पर्सनल लोन प्राप्त कर सकते है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |
एसबीआई बैंक से लोन लेने के लिए दस्तावेज
जो भी व्यक्ति एसबीआई पर्सनल लोन के लिए आवेदन करना चाहते है वह सभी व्यक्ति आवेदन करने से पहले नीचे बताए गए दस्तावेज को पूर्ति करना होगा | एसबीआई पर्सनल लोन लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज इस पार्कार से है –
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- 3 महीने की सैलरी स्लिप
- जिस बैंक में आप सैलरी प्राप्त करते है उस बैंक का 3 महीने का स्टेटमेंट
एसबीआई बैंक से लोन लेने के लिए योग्यता
अगर आप भारतीय स्टेट बैंक से पर्सनल लोन प्राप्त करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए योग्यता को पूरा करना होगा, उसके बाद ही आप भारतीय स्टेट बैंक से पर्सनल लोन प्राप्त कर सकते है |
- एसबीआई बैंक से पर्सनल लोन लेने वाले आवेदक की आयु 21 साल से 58 साल ( सैलरीड व्यक्ति ) या 65 साल ( स्व नियोजित व्यक्ति ) के बिच होनी चाहिए |
- लोन लेने वाले आवेदक का मासिक आय इनकम 15 हजार होना चाहिए |
- सैलरीड व्यक्ति को कम से कम एक साल का कार्य अनुभव होना चाहिए |
- एसबीआई बैंक से पर्सनल लोन लेने वाले आवेदक का सिबिल स्कोर 650 या उससे अधिक होना चाहिए |
ऊपर बताए गए सभी जानकारी को पढ़कर आप एसबीआई पर्सनल लोन के योग्यता से जुडी सभी जानकारी जान गए होंगे |
एसबीआई बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें ?
अगर आप एसबीआई बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- एसबीआई बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए सबसे पहले आपको एसबीआई के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा |
- अब यहां पर आपको होम पेज में ही लोन का ऑप्शन दिखाई देगा जिसमे से पर्सनल लोन के ऑप्शन को सेलेक्ट कर Apply Now के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा जिसमे पूछे गए सभी जानकारी को सही से भर लेना होगा |
- उसके बाद आपको अपने सभी जरुरी दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड कर देना होगा और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
- अब आपके द्वारा सबमिट फॉर्म बैंक के पास चला जाएगा | बैंक आपके फॉर्म और डॉक्यूमेंट की जांच करेगा |
- अगर आप लोन के लिए योग्य है और सभी दस्तावेज सही है तो बैंक आपसे कॉल के माध्यम से संपर्क करेगा और आपके बैंक अकाउंट में लोन राशि ट्रांसफर कर देगा |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से एसबीआई बैंक से पर्सनल लोन ले सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की एसबीआई बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही एसबीआई बैंक से पर्सनल लोन ले सकते है और इसका लाभ भी प्राप्त कर सकते है | दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |