Aadhar Card Se Bank Balance Check Kare
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें | दोस्तों जब भी अपने अकाउंट का बैलेंस चेक करने के लिए चाहते है तो इसके लिए हमें बैंक या प्रज्ञा केंद्र में जाना पड़ता था लेकिन अब सभी बैंक में खाता का बैलेंस चेक करने की सुविधा आसान कर दिया है | अब आप अपने घर बैठे ही मोबाइल से अपने आधार कार्ड नंबर से बैंक बैलेंस चेक कर सकते है | आज के समय में सभी बैंक ने ऑनलाइन बैंकिंग के साथ – साथ मोबाइल बैंकिंग और बहुत सारी सुविधाएं घर बैठे प्रदान कर रही है जिसमे की आप बैंक बैलेंस चेक कर सकते है | लेकिन बहुत से लोगो को इस सुविधा की जानकारी नहीं होती है इसलिए आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |
आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें ?
अगर आप बैंक बैलेंस चेक करना चाहते है तो आपको अपने आधार कार्ड के 12 अंको के नंबर की जरुरत होगी और आपको यह भी बता दें की आपका मोबाइल नंबर और आधार नंबर आपके बैंक खाते से लिंक होना चाहिए |
- आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको बैंक में रजिस्टर मोबाइल नंबर से *99# डायल करना होगा |
- अब आपके मोबाइल नंबर पर Welcome To *99# का मैसेज आएगा जिसमे आपको OK बटन पर क्लिक करना होगा |
- जिसके बाद एक मेन्यू ओपन होगा और उसके बाद आपको अपना भाषा सेलेक्ट करना होगा |
- उसके बाद आपको तीसरे नंबर पर Balance Check का ऑप्शन दिखाई देगा | अब बैलेंस चेक करने के लिए आपको 3 टाइप करके Send बटन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद कुछ देर में आपके मोबाइल फ़ोन पर एक फ्लैश मैसेज आएगा जिसमे आपको अपना यूपीआई पिन दर्ज करना होगा |
- यूपीआई पिन दर्ज करने के बाद आपके बैंक का बैलेंस शो हो जाएगा |
आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करें ?
- बैंक बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फ़ोन के डायल पैड में USSD Code को डालना होगा | ध्यान रहे जिस बैंक का आपका अकाउंट है उसी बैंक का यूएसएसडी कोड डालना होगा |
- उसके बाद आपके मोबाइल फ़ोन के स्क्रीन पर कुछ ऑप्शन खुलकर आ जाएगा जिसमे Account Balance के सामने का सीरियल नंबर दर्ज करना होगा और Send के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपके बैंक खाते का बैलेंस दिख जाएगा |
बैंक बैलेंस चेक करें ऑनलाइन
- बैंक बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने नजदीकी के CSC केंद्र पर जाना होगा |
- आपको अपना आधार कार्ड प्रदान कर बैंक बैलेंस चेक करने के लिए |
- उसके बाद अधिकारी आपका आधार विवरण दर्ज करके फिंगर स्कैन करेगा और उसके बाद आपको अपना फिंगर ऑथेंटिकेशन प्रदान करना है |
- बैंक आपका बैंक बैलेंस दिखाई देगा |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |