Home Credit Se Personal Loan Kaise Le : होम क्रेडिट से पर्सनल लोन कैसे लें ?

Table of Contents

Home Credit Se Personal Loan Kaise Le | 

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की होम क्रेडिट से पर्सनल लोन कैसे लें | दोस्तों आज के समय में ज्यादातर बैंक से लोन के लिए आपको इनकम प्रूफ देना होता है वही अगर आपके पास इनकम प्रूफ नहीं है तो आप बैंक से लोन नहीं ले सकते है | ऐसे में आप होम क्रेडिट पर्सनल लोन का इस्तेमाल कर सकते है | यहां आपको बैंक के मुकाबले ज्यादा ब्याज दर जरूर देना पड़ सकता है | देखा जाए तो बिना इनकम प्रूफ और बिना गारंटी के कोई भी लोन अनसिक्योर्ड हो जाता है जिसके ऊपर आपको ब्याज थोड़ा ज्यादा देखने के लिए मिलता है जैसा की बैंक के द्वारा दिया जाने वाला क्रेडिट कार्ड | अगर आपको कभी भी अचानक से लोन लेने की जरुरत पड़ जाए तो आप होम क्रेडिट से ले सकते है जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |Home Credit पर्सनल लोन

होम क्रेडिट पर्सनल लोन क्या है ? 

होम क्रेडिट से कई अलग – अलग लोन लिए जा सकते है जिसमे होम क्रेडिट पर्सनल लोन प्रमुख है वैसे तो पर्सनल लोन के ले डायरेक्ट आवेदन किया जा सकता है जिसके लिए आपको इनकम प्रूफ देना होता है | यहां हम बात कर रहे है आप बिना इनकम प्रूफ होम क्रेडिट पर्सनल लोन कैसे लेंगे, सबसे पहले आपको होम क्रेडिट से कोई प्रोडक्ट लोन लेना होगा जो सिर्फ आपके केवाईसी करने पर आपको मिल जाता है | अगर आप अपने होम क्रेडिट कंस्यूमर लोन का भुगतान समय पर कर रहे है तो आपको होम क्रेडिट पर्सनल लोन का ऑफर देता है जो आप बिना किस गारंटी और प्रूफ के ले सकते है | यह प्रे एप्रूव्ड लोन है जो आपको होम क्रेडिट के द्वारा ऑफर मिलाने पर ही मिलता है | यह लोन सिर्फ अपने पुराने ग्राहक से अच्छे रीपेमेंट के रिकॉर्ड को देखते हुए होम क्रेडिट देती है |

होम क्रेडिट से पर्सनल लोन कैसे लें ? 

दोस्तों अगर आप होम क्रेडिट से पर्सनल लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –

  1. होम क्रेडिट से पर्सनल लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को इसकी होम क्रेडिट इंडिया की वेबसाइट पर जाना होगा या मोबाइल ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लेना होगा |
  2. उसके बाद आपको अपनी जरुरत के अनुसार लोन राशि और भुगतान अवधी को चुनना होगा |
  3. अब आपको आधार कार्ड और पैन कार्ड के दस्तावेजों को अपलोड करने होंगे | इस ऐप में वीडियो केवाईसी का ऑप्शन भी मौजूद होता है |
  4. लोन की शर्ते को आराम से पढ़ लेना होगा यह जरुरी होता है ताकि बाद में आपको  दिक्कत न हो और उसके बाद आपको डिजिटल साइन करना होगा |
  5. अगर सब कुछ सही रहता है तो लोन अप्रूव होते ही पैसे सीधे आपके बैंक अकाउंट में 24 घंटे के अंदर ट्रांसफर कर दिए जाते है |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से होम क्रेडिट से पर्सनल लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की होम क्रेडिट से पर्सनल लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से घर बैठे होम क्रेडिट से पर्सनल लोन ले सकते है और इसका लाभ भी प्राप्त कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें |

Leave a Comment