Aadhar Card Se Ayushman Card Banaye : आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाये ?

Aadhar Card Se Ayushman Card Banaye

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये | दोस्तों आयुष्मान भारत योजना जिसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है | भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है | इसका उद्देश्य देश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को स्थास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है | अगर आप भी अपना नया आयुष्मान कार्ड बनाना चाहते है तो अब यह काम बहुत आसान हो गया है | आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |Aadhar Card Se Ayushman Card Banaye

आयुष्मान कार्ड का उद्देश्य क्या है ? 

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा यह योजना चलाया गया था | इस योजना के तहत सरकार का यह उद्देश्य है की कोई भी गरीब परिवार अपने स्वास्थ्य परिवार को अपने स्थास्थ्य के लिए कोई भी गरीब परिवार अपने स्वास्थ्य के कारण किसी भी तरह की परेशानी न हो | गरीब परिवार को अपने स्थस्य के लिए कोई भी पैसे नहीं होते और कभी – कभी ऐसे भी समय आ जाते है जो उनके पास कोई भी पैसा न हो लेकिन उनके परिवार गरीबी से एवं बीमारी से जूझ रहे हो और बीमारी का इलाज कराने के लिए भी उनके पास नहीं होते है | वैसे गरीब परिवार आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनवाकर फ्री में 5 लाख तक का इलाज करवा सकते है |

आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ? 

  1. आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर को ओपन करना होगा |
  2. उसके बाद आपको वहां पर सर्च ऑप्शन पर क्लिक करके Ayushman App लिखकर सर्च करना है और आपको इस ऐप को इंस्टॉल कर लेना है |
  3. इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने मोबाइल फ़ोन में इस ऐप को ओपन करना है और Login Section में जाकर Beneficiary का ऑप्शन चुनना होगा |
  4. उसके बाद आपको आधार बेस्ड ओटीपी वेरिफिकेशन करना होगा और इसके लिए आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है और ओटीपी के जरिए सत्यापन करना होगा |
  5. सत्यापन करने के बाद आपके सामने डैशबोर्ड खुलेगा जिसमे आपकी व्यक्तिगत जानकारी और आपके परिवार के सदस्यों का विवरण दिखाई देगा |
  6. अब यहां पर आपको अपने आधार कार्ड का डिटेल्स दर्ज करना होगा और फिर आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  7. अब आपके राशन कार्ड से जुड़े सभी सदस्यों की जानकारी सामने आएगी | जिस सदस्य का युष्मन कार्ड बनाना है उसके नाम के आगे Action के तहत E-KYC का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
  8. क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको आवेदन फॉर्म मिलेगा तो इसमें सभी आवश्यक जानकारी को सही से भरना होगा |
  9. अब आपको अपना लाइव फोटो अपलोड करना होगा |
  10. उसके बाद ओटीपी के माध्यम से वेरिफिकेशन करना है और अंत में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है |
  11. इतना सब करने के बाद आपका आयुष्मान कार्ड तैयार हो जाएगा जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते है |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड के मदद से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते है और 5 लाख तक फ्री में इलाज करवा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |

Leave a Comment