Ayushman Card Aadhar Card Se Banaye : आयुष्मान कार्ड आधार कार्ड से कैसे बनाये ?

Table of Contents

Ayushman Card Aadhar Card Se Banaye |

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये | दोस्तों स्वास्थ्य सेवा का खर्च कई बार हमारे बजट को बिगाड़ देता है और यही कारण है की आयुष्मान भारत योजना ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक सशक्त उपाय पेश किया है | इस योजना के तहत सरकार हर परिवार को 5 लाख रूपए तक का फ्री स्वास्थ्य बिमा प्रदान करती है | अगर आप भी इस योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते है तो

अब आपको लंबी प्रक्रियाओ या ऑफिस के चक्कर लगाने की कोई जरुरत नहीं है | आप आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन के माध्यम से अपने घर बैठे ही आवेदन कर सकते है और वह भी केवल अपने आधार कार्ड से | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड से अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सके | लेकिन इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |Ayushman Card आधार कार्ड से

आयुष्मान कार्ड क्या है ? 

आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य भारत के गरीब और पिछड़े परिवारों को स्वास्थ्य बिमा प्रदान करना है | इस योजना के तहत सरकारी अस्पतालों और निजी अस्पतालों में इलाज करवाने के लिए आपको 5 लाख तक का वित्तीय सुरक्षा कवच मिलता है | आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन इस योजना का मुख्य दस्तावेज है जो आपको स्वास्थ्य सेवाओं का पूरा लाभ लेने का अधिकार प्रदान करता ही | अब आप इस कार्ड को बनाने के लिए लंबी प्रक्रिया से गुजरने की बजाए अपने आधार कार्ड और कुछ अन्य दस्तावेजों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है | इसके लिए आपको किसी सरकारी दफ्तर जाने की जरुरत नहीं है |

आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ?

अगर आप अपने आधार कार्ड के मदद से आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन बनवाने चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –

  1. आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को आयुष्मान ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा या https://beneficiary.nha.gov.in पर जाना होगा | 
  2. यूजर लॉगिन बनाने के लिए आपको अपने मोबाइल नंबर को दर्ज करना होगा और मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज करना होगा |
  3. उसके बाद आपको अपने नाम, राशन कार्ड या आधार कार्ड संख्या के माध्यम से अपनी पात्रता को चेक करना होगा |
  4. पात्र होने पर अपना कर अपने परिवार के सदस्यों के विवरण का सत्यापन आधार e-KYC ( जैसे फेस आॉथ, मोबाइल ओटीपी ) के माध्यम से करना होगा | 
  5. सभी जरुरी दस्तावेज भरने के बाद मोबाइल से अपनी फोटो खींचकर अपलोड करना होगा | सत्यापन प्रक्रिया को पूरा होने के बाद आप अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते है |

आयुष्मान कार्ड से मिलाने वाले फायदे 

  1. हर परिवार को सालाना 5 लाख रूपए तक का फ्री स्वास्थ्य बिमा मिलता है | इस बिमा में अस्पताल में भर्ती होने से लेकर उपचार के सभी खर्चे शामिल होते है |
  2. आयुष्मान कार्ड से आप सरकारी और निजी दोनों हॉस्पिटल में इलाज करवाने के लिए पात्र होंगे | इसके तहत सभी इलाज की लागत सरकारी उठाएगी जिससे आपको अपनी जेब से कोई खर्च नहीं करना पड़ेगा |
  3. इस योजना का उद्देश्य उन परिवारों को सहायताpardan करना है जो किसी अन्य स्वास्थ्य बिमा योजना के तहत नहीं आते | इससे मजदूर वर्ग, दुकानदार और अन्य कामकाजी वर्ग को भी फायदा होता है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे अपने आधार कार्ड के मदद से अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते है और इसका उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों  के साथ शेयर जरूर कीजिएगा |

Leave a Comment