Aadhar Card Me Mobile Number Link : आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?

Table of Contents

Aadhar Card Me Mobile Number Link |

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो आज के समय में हर काम में जरुरी होता है हमें बैंक में खाता खुलवाना हो, कोई सरकारी दस्तावेज बनवाना हो या किसी सरकारी योजना का लाभ लेना हो तो आधार कार्ड हमें हर काम के लिए जरुरी होता है | आधार कार्ड में हमारा मोबाइल नंबर लिंक होना जरुरी है |

आधार कार्ड से संबंधित विभिन्न प्रकार की सुविधाओं का लाभ लेने के लिए हमारे आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होना आवश्यक है | जैसा की आप सभी जानते है की विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए भी आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर की मांग की जाती है क्योकि ओटीपी आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है | अगर आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है और आप लिंक करना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | Aadhar Card Me मोबाइल नंबर लिंक

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ? 

दोस्तों अगर आप अपने आधार कार्ड के साथ अपने मोबाइल नंबर को आधार सेवा सेंटर पर जाकर लिंक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –

  1. सबसे पहले आपको अपने नजदीकी के आधार सेंटर पर जाना होगा | आधार सेंटर का पता आप यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाकर कर सकते है |
  2. आपको अपने साथ अपना आधार कार्ड एवं वह मोबाइल नंबर ले जाना होगा जिसे आप अपने आधार कार्ड से लिंक करना चाहते है |
  3. आधार सेंटर पर आपको एक आधार अपडेट/ एनरोलमेंट फॉर्म मिलेगा आपको इस फॉर्म को सही जानकारी के साथ भरना होगा एवं उसमे अपना मोबाइल नंबर सही से लिखना होगा |
  4. फॉर्म को जमा करने के बाद आधार सेंटर पर आपका बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा यह आपकी पहचान की पुष्टि के लिए आवश्यक है |
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपको फ़ीस का भुगतान करना होगा |
  6. फ़ीस भुगतान एवं सत्यापन के बाद आपका अनुरोध प्रोसेस किया जाएगा आपको एक रसीद मिलेगा जिसमे अपडेट की जानकारी होगी |
  7. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होने की प्रक्रिया में कुछ समय लग सकता है इसके लिए आपको एक मैसेज मिलेगा |

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ? 

  1. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को इंडिया पोस्टल सर्विस के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  2. वेबसाइट के होम पेज में विभिन्न सेवाएं आ जाएगी जिसमे से आपको Aadhar Mobile Update के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  3. उसके बाद आपको पूछी गई सभी जानकारी को दर्ज करना होगा जैसे की अपना नाम, पता, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  4. उसके बाद आपको अपने नजदीकी के पोस्ट ऑफिस का चयन करना होगा |
  5. चयन करने के बाद कुछ दिनों के अंतर्गत आपके रजिस्टर पते पर पोस्ट ऑफिस की तरफ से एक अधिकारी आएगा जो आपके मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक करने का कार्य करेगा |
  6. इस प्रकार से आप घर बैठे ऑनलाइन अपने आधार कार्ड में अपने मोबाइल नंबर को लिंक करवा सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें |

Leave a Comment