Google Pay Account Kaise Banaye
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की गूगल पे से पर्सनल लोन कैसे लें | दोस्तों गूगल ने मार्किट के ऑनलाइन पेमेंट्स सेगमेंट में एंट्री की और गूगल TEZ के नाम से एक ऐप लांच किया | बाद में गूगल के द्वारा इसका नाम बदलकर गूगल पे कर दिया गया | इस ऐप के मदद से आप आसानी से ऑनलाइन पैसे भेज सकते है और प्राप्त कर सकते है साथ ही आप ऑनलाइन रिचार्ज भी कर सकते है | यह ऐप सीधा आपके बैंक खाते से जुड़ जाता है और जितने भी पैसो का लेनदेन होता है वह सीधा बैंक से होता है |
गूगल पे क्या है ?
गूगल पे एक पेमेंट ऐप है जो की यूपीआई सपोर्ट करता है | यूपीआई के द्वारा जब कोई यूजर किसी भी प्रकार का डिजिटल पेमेंट करता है तो सीधा उसके बैंक अकाउंट से पैसे कट जाते है | इस कारण यूपीआई के द्वारा डिजिटल पेमेंट्स करना एकदम सरल और सुरक्षित है | गूगल पे भी यूपीआई आधारित भुगतान प्रणाली का इस्तेमाल करता है | गूगल पे अकाउंट बनाने के बाद उसमे बैंक अकाउंट को ऐड करने के बाद एक यूपीआई आईडी बन जाती है फिर उस यूपीआई आईडी के द्वारा ही गूगल पे ऐप का इस्तेमाल करके किसी भी प्रकार का डिजिटल पेमेंट जैसे बैंक में पैसे ट्रांसफर करना, मोबाइल रिचार्ज, बिल का भुगतान करना आदि किया जा सकता है |
गूगल पे अकाउंट कैसे बनाये ?
अगर आप गूगल पे अकाउंट ऑनलाइन बनाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- गूगल पे अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने स्मार्टफोन के प्ले स्टोर पर जाना होगा और वहां से आपको Google Pay ऐप को इंस्टॉल कर लेना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने मोबाइल फ़ोन में इस गूगल पे ऐप को ओपन करना होगा |
- अब बैंक अकाउंट से जुड़े हुए मोबाइल नंबर को डालना होगा और फिर नेक्स्ट के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको अपना ईमेल अकाउंट डालना होगा और नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे ये Automatically Detect कर लेगा या आप खुद भी इसे डाल सकते है |
- उसके बाद आपको Google Pay Secure करने के लिए Phone Screen Lock या Google Pin Create करने के लिए कहा जाएगा इसमें से आपको एक ऑप्शन को चुनना होगा |
- उसके बाद आपको कंटिन्यू के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और जो भी Permissions मांगे उसको Allow कर देना होगा |
- अब आपका गूगल पे अकाउंट तैयार हो जाएगा |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से गूगल पे अकाउंट ऑनलाइन बना सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की गूगल पे से पर्सनल लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही गूगल पे अकाउंट बना सकते है और इसका इस्तेमाल कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |