Aadhar Card Se PhonePe Account Banaye
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से फ़ोन पे अकाउंट कैसे बनाये | दोस्तों आज के डिजिटल युग में ऑनलाइन पेमेंट का चलना तेजी से बढ़ रहा है ऐसे में अगर आप भी बिना एटीएम कार्ड के अपने आधार कार्ड के जरिए फ़ोन पे अकाउंट बनाना एवं यूपीआई पिन सेट करना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड से फ़ोन पे अकाउंट बना सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा | 
आधार कार्ड से फ़ोन पे बनाने के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर
- इंटरनेट कनेक्शन
- स्मार्टफोन जिसमे फ़ोन पे ऐप इंस्टॉल हो
इन सभी चीजों को तैयार रखने के बाद आप आसानी से अपने आधार कार्ड के माध्यम से फ़ोन पे अकाउंट बना सकते है और यूपीआई पिन सेट कर सकते है |
आधार कार्ड से फ़ोन पे अकाउंट कैसे बनाये ?
अगर आप अपने आधार कार्ड के मदद से फ़ोन पे अकाउंट ऑनलाइन बनाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड से फ़ोन पे अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर को ओपन करना होगा |
- उसके बाद सर्च बार में PhonePe टाइप करके सर्च करना होगा और आपको इस ऐप को डाउनलोड व इंस्टॉल कर लेना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने मोबाइल फ़ोन में इस फ़ोन पे ऐप को ओपन करना होगा |
- ऐप को खोलने के बाद आपको अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर को डालना होगा |
- उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा तो आपको उस ओटीपी को डालकर वेरिफाई कर देना होगा |
- सफल सत्यापन के बाद आपका फ़ोन पे खाता बन जाएगा | ऐप के होम पेज पर बैंक अकाउंट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद बैंको की लिस्ट खुलेगा जिसमे से आपको अपना बैंक चुनना होगा और आपको अपना बैंक चुनने के बाद आधार नंबर का उपयोग करके प्रमाणित करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको अपने आधार कार्ड नंबर के शुरू के 6 अंक को दर्ज करना होगा और फिर जारी रखें पर क्लिक करना होगा |
- अब आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा तो आपको उस ओटीपी को दर्ज करके सत्यापित किया जाएगा |
- ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद आपको सेट पिन का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा और अब आपको अपने पसंद का 4 से 6 अंको का यूपीआई पिन सेट करना होगा और इसकी पुष्टि करना होगा |
- जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी आपके आधार कार्ड के जरिए आपका फ़ोन पे अकाउंट बनकर तैयार हो जाएगा |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से फ़ोन पे अकाउंट कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे अपने आधार कार्ड के मदद से फ़ोन पे अकाउंट बना सकते है और इसका इस्तेमाल कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |