Aadhar Card Se UPI Pin Kaise Banaye |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से यूपीआई पिन कैसे बनाये | दोस्तों क्या आपके पास भी एटीएम कार्ड नहीं है और आप यूपीआई का यूज करना चाहते है तो अब आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है क्योकि अब आप अपने आधार कार्ड से यूपीआई पिन बना सकते है जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपना यूपीआई पिन बना सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा | 
यूपीआई पिन क्या है ?
यूपीआई पिन का पूरा नाम Unified Payment Interface Personal Identification Number है | यह ऐप पेमेंट करते समय उपयोग किया जाने वाला 4 से 6 अंको वाला कोड है | यूपीआई पिन के माध्यम से आप अपने अकाउंट से किसी दूसरे अकाउंट में पेमेंट भेज सकते है |
आधार कार्ड से यूपीआई पिन कैसे बनाये ?
अगर आप अपने आधार कार्ड के मदद से यूपीआई पिन बनाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड से यूपीआई पिन बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर से BHIM UPI Application को इंस्टॉल कर लेना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने मोबाइल फ़ोन में इस भीम यूपीआई एप्लीकेशन को ओपन करना होगा |
- उसके बाद आपका जो मोबाइल नंबर आधार का बैंक खाते से लिंक है वह मोबाइल नंबर सिम का चयन करना होगा और उसके बाद प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपका सिम सफलतापूर्वक वेरिफिकेशन हो जाएगा |
- सिम सफलतापूर्वक वेरिफिकेशन होने के बाद आपको बैंक के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और उसके बाद आपको प्लस + के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा तो अब आपको बैंक अकाउंट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- बैंक अकाउंट ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपका जिस बैंक में खाता खुला हुआ है उस बैंक का नाम चयन करना होगा और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपको बैंक खाता संख्या देखने को मिलेगा जस्ट उसके साइड में आपको सही का निशान मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको अपनी सहमति देना होगा और उसके बाद आपका खाता संख्या यूपीआई आईडी से जुड़ जाएगा |
- अब आपको आधार नंबर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और उसके बाद आपको प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको अपने आधार कार्ड के शुरू के 6 अंक को दर्ज करना होगा और उसके बाद आधार लिंक मोबाइल नंबर पर आधार ओटीपी प्राप्त होगा तो आपको उस ओटीपी को दर्ज करना होगा |
- उसके बाद आप जो यूपीआई पिन सेट करना चाहते है वह यूपीआई पिन दर्ज करना होगा और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपका सफलतापूर्वक आधार यूपीआई पिन सेट हो जाएगा |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड से यूपीआई पिन सेट कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से यूपीआई पिन कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से यूपीआई पिन सेट कर सकते है और इसका इस्तेमाल कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |