Aadhar Card Se UPI Pin Kaise Banaye |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से यूपीआई पिन कैसे बनाये | दोस्तों यूपीआई जिसने बैंकिंग सेक्टर को एकदम से बदल कर रख दिया | पहले जहां NEFT वगैरा से पैसा ट्रांसफर करने पर बहुत समय लगता था आज वही पैसा सेकेण्ड में ट्रांसफर और रिसीव किया जा सकता है | आप यूपीआई के जरिए कोई भी नेशनल और इंटरनेशनक ट्रांसक्शन चुटकियो में कर सकते है |
ऐसे में हर कोई फ़ोन पे, गूगल पे, अमेज़न पे, पेटीएम इत्यादि पर अपना बैंक खाता जोड़कर यूपीआई आईडी बनाना चाहता पर उसके पास एटीएम कार्ड नहीं हो वो सोचते है की बिना एटीएम कार्ड के सिर्फ आधार कार्ड से यूपीआई पिन कैसे बनाये तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड से यूपीआई पिन बना सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |
यूपीआई आईडी क्या है ?
यूपीआई आईडी डिजिटल पेमेंट करने का एक जरिया है जिस माध्यम से आप किसी को भी पैसा ट्रांसफर कर सकते है और पैसा मंगवा सकते है
आधार कार्ड से यूपीआई पिन कैसे बनाये ?
दोस्तों अगर आप अपने आधार कार्ड के मदद से यूपीआई पिन ऑनलाइन बनाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –
- आधार कार्ड से यूपीआई पिन बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर से BHIM App को डाउनलोड व इंस्टॉल करना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने मोबाइल फ़ोन में इस ऐप को ओपन करना होगा |
- उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको अपने खाते से जोड़े गए है मोबाइल नंबर को चुनना होगा और प्रोसीड के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा |
- प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, अब इस पेज पर आने के बाद आपको + के चिन्ह पर क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे बैंक अकाउंट के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा और उसके बाद आपको अपने बैंक का चयन करना होगा और सबमिट के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा |
- सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जहां पर आपको सही का निशान मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा और अपनी स्वीकृति देनी होगी जिसके बाद आपका यह बैंक खाता आपके यूपीआई से जुड़ जाएगा |
- उसके बाद आपको इसी बैंक खाते के ऊपर क्लिक करना होगा क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा
- अब यहां पर आप सभी यूजर्स को Forget UPI PIN के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद यहां पर आपको आधार नंबर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और प्रोसीड के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा |
- प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको अपने आधार कार्ड के नंबर को दर्ज करना होगा और प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको यहां पर यूपीआई पिन सेट करना होगा और अंत में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
इस प्रकार से आप सभी यूजर्स ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने घर बैठे आधार कार्ड से यूपीआई पिन बना सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से यूपीआई पिन कैसे बनाये इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे अपने आधार कार्ड के मदद से यूपीआई पिन बना सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें |