Aadhar Card Me Date Of Birth Change |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड में डेट ऑफ़ बर्थ चेंज कैसे करें | दोस्तों अगर आप अपने आधार कार्ड में किसी कारणवश जन्मतिथि गलत हो जाती है और आप उसे सुधारना चाहते है तो इसके लिए आपको कही भी जाने की जरुरत नहीं है | आप यह काम घर बैठे ऑनलाइन बहुत ही आसानी से कर सकते है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने आधार कार्ड में अपना जन्मतिथि चेंज कर सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा | 
आधार कार्ड से डेट ऑफ़ बर्थ चेंज कैसे करें ?
अगर आप अपने आधार कार्ड में अपना जन्मतिथि ऑनलाइन चेंज करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –
- आधार कार्ड में डेट ऑफ़ बर्थ चेंज करने के लिए सबसे पहले आप सभी को आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद आपको “Document Update” का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको “Click To Submit” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको Enter Aadhar Number और Enter Captcha भरकर “Login With OTP” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा | यह ओटीपी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा |
- लॉगिन होने के बाद “Update Aadhar Details” में से आपको “Date Of Birth” का ऑप्शन चुनना होगा और सही जन्मतिथि को भरना होगा |
- उसके बाद आपको एक वैद्य दस्तावेज अपलोड करना होगा जो आपकी जन्मतिथि को प्रमाणित करें जैसे की – Birth Certificate, Passport, 10th Marksheet या अन्य UIDAI Approved Documents |
- दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा और फिर आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा, क्लिक करने के बाद आपको 50 रूपए की Non-Refundable Online Free का भुगतान करना होगा |
- सफलतापूर्वक आवेदन के बाद आपको एक Update Request Number ( URN ) मिलेगा जिसके मदद से आप “Track Aadhar DOB Update Status Online” कर सकते है |
- कुछ ही दिनों में आपका Aadhar Date Of Birth Update प्रोसेस पूरा हो जाएगा और आप अपना नया आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते है |
आधार कार्ड में जन्मतिथि चेंज ऑफलाइन ?
- आधार कार्ड में जन्मतिथि चेंज करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने नजदीकी के आधार सेवा केंद्र या आधार एनरोलमेंट सेंटर जाना होगा |
- उसके बाद आपको आधार कार्ड अपडेट के तहत Birth Date Correction करवाना है यह जानकारी आपको स्टॉफ को देना होगा |
- उसके बाद आपको Aadhar Update फॉर्म में अपनी सही जन्मतिथि को दर्ज करना होगा और उसके बाद आपको फॉर्म के साथ Date of Birth Proof Document की कॉपी भी जमा करना होगा |
- उसके बाद बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए आपके फिंगरप्रिंट स्कैन या Iris Scan लिए जाएंगे ताकि पहचान सुनिश्चित की जा सके |
- उसके बाद आपको आधार अपडेट रिक्वेस्ट नंबर के साथ एक Acknowledgment Slip मिलेगी जिससे आप Aadhar Status Check Online कर सकें |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड के अपने जन्मतिथि को चेंज कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड में जन्मतिथि चेंज कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने आधार कार्ड में अपना जन्मतिथि चेंज कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |