Aadhar Card Se UPI PIN Kaise Banaye |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से यूपीआई पिन कैसे बनाये | दोस्तों यूपीआई जिसने बैंकिंग सेक्टर को एकदम से बदल कर रख दिया है | पहले जहां NEFT वगैरा से पैसा ट्रांसफर करने पर बहुत समय लगता था | आज वही पैसा सेकेण्ड में ट्रांसफर और रिसीव किया जा सकता है | आप यूपीआई के जरिए कोई भी नेशनल और इंटरनेशनल ट्रांसक्शन चुटकियो में कर सकते है |
ऐसे में हर कोई फ़ोन पे, गूगल पे, पेटीएम, अमेज़न पे इत्यादि पर अपना बैंक खाता जोड़कर यूपीआई आईडी बनाना चाहते है पर उसके पास एटीएम कार्ड नहीं हो वो सोचते है बिना एटीएम कार्ड के सिर्फ आधार कार्ड से यूपीआई पिन बनाना तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |
आधार कार्ड से यूपीआई पिन कैसे बनाये ?
दोस्तों अगर आप अपने आधार कार्ड के मदद से यूपीआई पिन बनाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड से यूपीआई पिन बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने स्मार्टफोन से BHIM App को डाउनलोड व इंस्टॉल करना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने मोबाइल फ़ोन में इस ऐप को ओपन करना होगा |
- अब यहां पर आपके आधार कार्ड और बैंक खाते से जो मोबाइल नंबर लिंक है उस सिम कार्ड का आपको चयन करना होगा और प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिस पर आने के बाद आपको बैंक ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- बैंक ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपको + के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा |
- अब आपको बैंक अकाउंट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- बैंक के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपका जिस बैंक में खाता खुला हुआ है उस बैंक का नाम चयन करना होगा और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- जैसे ही आप सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपका बैंक खाता संख्या देखने को मिलेगा जस्ट उसके साइड में आपको सही का निशान मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा और अपनी सहमति देना होगा उसके बाद आपका खाता संख्या यूपीआई से जुड़ जाएगा |
- अब आपको आधार नंबर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और उसके बाद आपको प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आधार कार्ड के शुरू के 6 डिजिट नंबर दर्ज करना होगा और उसके बाद आधार लिंक मोबाइल नंबर पर आधार ओटीपी प्राप्त होगा वह ओटीपी आपको दर्ज करना होगा |
- उसके बाद जो आप यूपीआई पिन सेट करना चाहते है वह यूपीआई पिन दर्ज करना होगा और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
- अब आपका सफलतापूर्वक आधार यूपीआई पिन सेट हो जाएगा |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड के मदद से यूपीआई पिन सेट कर सकते है और इसका उपयोग कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से यूपीआई पिन कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से यूपीआई पिन सेट कर सकते है और इसका इस्तेमाल कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिएगा |