Aadhar Card Me Mobile Number Link |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों जैसा की आप जानते है की आज के समय में देश के हर नागरिक के पास आधार कार्ड होना कितना आवश्यक है | आधार कार्ड का उपयोग व्यक्ति की पहचान के तौर पर किया जाता है
आवेदकों को बहुत सी सरकारी योजनाओं का लाभ देने और योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए सरकार के द्वारा जारी निर्दशों में यह बताया गया है की अब आपको अपने दस्तावेजों अपने मोबाइल नंबर और अपने बैंक अकाउंट को अपने आधार कार्ड से लिंक करवाना आवश्यक होगा | अगर आप अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर को लिंक करना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा | 
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?
अगर आप अपने आधार कार्ड के साथ अपने मोबाइल नंबर को लिंक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को यूआईडीएआई के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद आपको Get Aadhar के सेक्शन में कई ऑप्शन देखने को मिलेंगे जिसमे से आपको Book An Appointment के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको अपना शहर/ राज्य का नाम चयन करके Proceed to Book Appointment पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए नया पेज खुलेगा जहां पर आपको मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी कोई एक जानकारी को दर्ज करना होगा और उसके बाद Send OTP पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा तो आपको वह ओटीपी दर्ज करके ओटीपी सत्यापित करना होगा |
- उसके बाद Aadhar Card Updatation Form खुलकर आ जाएगा |
- अब इसमें मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज करना होगा और उसके बाद मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए मोबाइल ऑप्शन का चयन करना होगा और प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको अपना वह मोबाइल नंबर डी अर्ज करना होगा जो आधार कार्ड से लिंक करना चाहते है |
- उसके बाद आपको Save and Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद जिस थिति का आप अपॉइंटमेंट बुकिंग करना चाहते है उस तिथि का चयन करना होगा और उसके बाद आपको नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- सभी जरुरी जानकारी को दर्ज करके ऑनलाइन शुल्क भुगतान करना होगा |
- उसके बाद अपॉइंटमेंट बुक स्लिप देखने को मिलेगा जिन्हे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते है |
- अब इस स्लिप के साथ अपने नजदीकी के जिस आधार केंद्र का चयन किया है उस केंद्र पर जाकर बिना भीड़ भाड़ के आसानी से आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सकते है |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड के साथ अपने मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने आधार कार्ड के साथ अपने मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |