Aadhar Card Se PhonePe Account Kaise Banaye |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड फ़ोन पे अकाउंट कैसे बनाये | दोस्तों आज के डिजिटल युग में फ़ोन पे एक प्रमुख यूपीआई पेमेंट ऐप बन चूका है जो उपयोगकर्ताओं को सुविधाजनक और सुरक्षित लेनदेन की सुविधा प्रदान करता है | आमतौर पर फ़ोन पे अकाउंट बनाने के लिए बैंक से जुड़े एटीएम कार्ड की जरुरत होती है लेकिन अब यह संभव है की आप सिर्फ अपने आधार कार्ड के जरिए अपना फ़ोन पे अकाउंट बना सकते है | इसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |
आधार कार्ड से फ़ोन पे बनाने के लिए दस्तावेज
अगर आप अपने आधार कार्ड से फ़ोन पे अकाउंट बनाना चाहते है तो इसके लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना आवश्यक है –
- आधार कार्ड
- इंटरनेट कनेक्शन
- आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर
- स्मार्टफोन जिसमे फ़ोन पे ऐप इंस्टॉल हो
इन सभी चीजों को तैयार रखने के बाद आप आसानी से अपने आधार कार्ड के माध्यम से फ़ोन पे अकाउंट बना सकते है और यूपीआई पिन सेट कर सकते है |
आधार कार्ड से फ़ोन पे अकाउंट कैसे बनाये ?
दोस्तों अगर आप अपने आधार कार्ड के मदद से फ़ोन पे अकाउंट बनाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –
- आधार कार्ड से फ़ोन पे अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर को ओपन करना होगा |
- उसके बाद वहां से आपको PhonePe टाइप करना होगा और आपको इस ऐप को डाउनलोड व इंस्टॉल कर लेना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने मोबाइल फ़ोन में इस ऐप को ओपन करना होगा और उसके बाद अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर को डालना होगा |
- अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे डालकर आपको वेरिफाई करना होगा |
- उसके बाद आपका फ़ोन पे अकाउंट बन जाएगा |
- अब ऐप के होम पेज पर Bank Account के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा और उसके बाद बैंको की लिस्ट खुलेगी जिसमे से आपको अपना बैंक चुनना होगा |
- बैंक चुनने के बाद आधार कार्ड नंबर का उपयोग करके प्रमाणित करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- अब आधार कार्ड नंबर के शुरू के 6 अंको को दर्ज करना होगा और उसके बाद ‘जारी रखें’ पर क्लिक करना होगा |
- अब आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे दर्ज करके सत्यापित किया जाएगा |
- ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद आपको SET PIN के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और आपको अपने पसंद का 4 या 6 अंको का यूपीआई पिन सेट करना होगा और इसकी पुष्टि करना होगा |
- जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी आधार कार्ड के जरिए आपका फ़ोन पे अकाउंट तैयार हो जाएगा |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से फ़ोन पे अकाउंट बना सकते है और लेन देन कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से फ़ोन पे अकाउंट कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के मदद से फ़ोन पे अकाउंट बना सकते है और इसका इस्तेमाल कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिएगा |