Ayushman Card Aadhar Card Se Kaise Banaye |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये | दोस्तों अगर आप भी हर साल 5 लाख रूपए तक का फ्री इलाज पाना चाहते है तो आपके लिए शानदार खुशखबरी है | अब आप सिर्फ अपने आधार कार्ड के मदद से कुछ ही मिनटों में अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते है और इसका लाभ उठा सकते है | इसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपना आयुष्मान कार्ड बना सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा | 
आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए दस्तावेज
अगर आप अपने आधार कार्ड के मदद से आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपके पास कुछ जरुरी दस्तावेज होने चाहिए जो की, इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड
- आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर ( ओटीपी वेरिफिकेशन के लिए )
- राशन कार्ड
अगर आपके पास ये सभी दस्तावेज है तो आप आसानी से अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते है और इसका फयदा उठा सकते है |
आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये ?
दोस्तों अगर आप अपने आधार कार्ड के मदद से अपना आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन बनाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –
- आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर को ओपन करना होगा |
- अब वाहन से आपको ‘Ayushman App’ को सर्च करना होगा तथा ऐसे डाउनलोड व इंस्टॉल कर लेना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने मोबाइल फ़ोन में इस ऐप को ओपन करना होगा और लॉगिन सेक्शन में जाकर Beneficiary के ऑप्शन को चुनना होगा |
- उसके बाद आपको आधार बेस्ड ओटीपी वेरिफिकेशन करना होगा इसके लिए आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा और ओटीपी के जरिए सत्यापन करना होगा |
- सत्यापन करने के बाद आपके सामने डैशबोर्ड देखेगा जिसमे आपकी व्यक्तिगत जानकारी आपके परिवार के सदस्यों का विवरण दिखाई देगा |
- अब यहां पर आपको अपने आधार कार्ड की डिटेल्स को दर्ज करना होगा और फिर सबमिट के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपके राशन कार्ड से जुड़े सभी सदस्यों की जानकारी आपके सामने आ जाएगी | जिस भी सदस्य का आयुष्मान कार्ड बनाना है उसके नाम के आगे एक्शन के तहत E-KYC का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको आवेदन फॉर्म मिलेगा इसमें सभी आवश्यक जानकारी को सही से भरना होगा |
- अब आपको अपना लाइव फोटो अपलोड करना होगा और उसके बाद ओटीपी के माध्यम से वेरिफिकेशन करना होगा और अंत में सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
- इतना सब करने के बाद आपका आयुष्मान कार्ड तैयार हो जाएगा जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते है |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से घर बैठे ही अपने अपने परिवार के सदस्यों का आयुष्मान कार्ड अपने आधार कार्ड के मदद से बना सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से आयुष्मान कार्ड कैसे बनाये इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे अपने आधार कार्ड के मदद से आयुष्मान कार्ड बना सकते है और इसका इस्तेमाल कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिएगा |