Aadhar Card Se Bank Balance Check Kare |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें | दोस्तों आधार कार्ड एक प्रमुख दस्तावेज है जिसका इस्तेमाल आधुनिक समय में कई कामो के लिए किया जाता है | आधार कार्ड केवल पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ के लिए ही नहीं बल्कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी उपयोग में लाया जा सकता है | वही बैंक में खाता खुलवाने और बैंकिंग सेवाओं का लाभ लेने के लिए भी आधार कार्ड अनिवार्य किया गया है |
आधार कार्ड बैंक खाते से जुड़ने के साथ ही पैन कार्ड से भी जोड़ा जा रहा है | हालांकि आप 12 अंको के आधार कार्ड नंबर के मदद से आप बिना किसी एटीएम काउंटर या बैंक शाखा जाए भी आप अपने बैंक खाते के बैलेंस का जांच कर सकते है | यह सुविधा उन लोगो को लाभ देगी जो स्मार्टफोन का उपयोग नहीं करते है या घर बैठे आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा | 
आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें ?
दोस्तों अगर आप अपने आधार कार्ड के मदद से अपने बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –
- आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने बैंक में रजिस्टर मोबाइल नंबर से *99# डायल करना होगा |
- उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर Welcome to *99# का मैसेज आएगा जिसमे आपको OK पर क्लिक करना होगा जिसके बाद एक मेन्यू ओपन होगा |
- उसके बाद आपको अपना लैंग्वेज को सेलेक्ट करना होगा और इसमें आपको तीसरे नंबर पर Balance Check का ऑप्शन दिखाई देगा |
- अब बैलेंस चेक करने के लिए आपको नीचे 3 टाइप करके Send के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद कुछ देर में आपके मोबाइल फ़ोन पर एक फ्लैश मैसेज आएगा जिसमे आपको अपना यूपीआई पिन इंटर करना होगा |
- यूपीआई पिन इंटर करने के बाद आपके बैंक का बैलेंस शो हो जाएगा |
आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें ?
- बैंक बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने नजदीकी के CSC केंद्र पर जाना होगा |
- उसके बाद आपको अपना आधार कार्ड प्रदान करना होगा बैंक बैलेंस चेक करने के लिए |
- अधिकारी आपका आधार विवरण दर्ज करके फिंगर स्कैन करेगा |
- उसके बाद आपको अपना फिंगर ऑथेंटिकेशन प्रदान करना होगा और अब आपका बैलेंस दिखाई देगा |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने आधार कार्ड से मदद से अपने बैंक का बैलेंस चेक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें |