Aadhar Card Me Mobile Number Link |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों आधार कार्ड आज के समय में भारतीय नागरिको के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज बन चूका है |
इसका उपयोग विभिन्न सरकारी और निजी सेवाओं के लिए होता है इसलिए आपके आधार कार्ड पर आपका मोबाइल नंबर लिंक होना बहुत जरुरी है | अगर आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है और आप लिंक करना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा | 
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?
दोस्तों अगर आप अपने आधार कार्ड में अपने मोबाइल नंबर को ऑनलाइन लिंक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को आधार कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा |
- ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर Book an Appointment पर क्लिक करना होगा और उसके बाद आपके सामने बहुत सारे ऑप्शन आ जाएगा, मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपको Mobile No. Update पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपको Select City / Location के ऑप्शन के अंदर अपने एरिया में उपलब्ध आधार सेवा केंद्र को सेलेक्ट करना होगा |
- उसके बाद आप जो मोबाइल नंबर लिंक करना होगा उसे दर्ज करना होगा और कैप्चा कोड को दर्ज करने के बाद Generate OTP पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा आपको वह ओटीपी दर्ज करने के बाद वेरिफाई ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक छोटा फॉर्म दिखाई देगा उसके अंदर आपको रेजिडेंटल टाइप, आधार नंबर और अपना नाम आदि विभिन्न जानकारी को दर्ज करना होगा |
- यह फॉर्म पूरा होने के बाद आपको नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको वह सभी ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा जो आप चेंज करना चाहते है, यहां पर न्यू मोबाइल नंबर के ऑप्शन को सेल्केट करना होगा और नेक्स्ट के बटन पर क्लिक करना होगा |
- उसके बाद नया मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए आपको 50 रूपए का एप्लीकेशन फ़ीस भी देना होगा |
- अब आपके सामने एक कैलेंडर आएगा जिसमे आपको वह डेट सेलेक्ट करना होगा जब आप आधार सेवा केंद्र पर जाना चाहते है और नेक्स्ट के बटन पर क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने आपके द्वारा भरी गई सभी जानकारी दिखाई देगी जिसे आपको सही से चेक करना होगा और सब कुछ सही पाए जाने पर आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करके OK पर क्लिक करना होगा |
- पेमेंट करने के बाद एक पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाता है और आपके नाम का एक अपॉइंटमेंट आधार केंद्र पर बुक हो जाता है निश्चित समय पर जाकर आप अपना मोबाइल नंबर चेंज करवा सकते है |
ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से अपने आधार कार्ड के साथ अपने मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड के साथ अपने मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिएगा |