Bank Account Se Mobile Number Link Kare |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की बैंक अकाउंट से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें | दोस्तों बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर का लिंक होना बहुत जरूरी है क्योकि खाते से संबंधित सभी अपडेट हमें मैसेज के माध्यम से मिलती रहती है | अगर आपके बैंक अकाउंट में अभी तक कोई भी मोबाइल नंबर नहीं जुड़ है और आप जुड़वाना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने बैंक अकाउंट में अपना मोबाइल नंबर लिंक कर सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा | 
बैंक अकाउंट से मोबाइल नंबर लिंक करना क्यों जरुरी है ?
- बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर लिंक होने से अकाउंट में पैसा जमा होने और अकाउंट से पैसा निकालने पर एसएमएस के माध्यम से सूचना मिलती है |
- बिना मोबाइल नंबर लिंक हुए आप नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग सुविधा का उपयोग नहीं कर पाएंगे |
- अकाउंट से सम्बंधित जानकारी समय पर मिलने से बैंकिंग फ्रॉड को समय रहते रोका जा सकता है |
- बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर लिंक होने से आप अपने घर बैठे बैंक बैलेंस चेक कर सकते है और आप ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर भी कर सकते है |
बैंक अकाउंट से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें ?
अगर आप अपने बैंक अकाउंट से अपने मोबाइल नंबर को लिंक करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –
- बैंक अकाउंट से मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आप सभी को आवेदन फॉर्म को प्राप्त करना होगा |
- आवेदन फॉर्म आपको ब्रांच में मिलेगा जहां पर ब्रांच का सील लगा हुआ हो | अगर फॉर्म उपलब्ध नहीं हो तब आप एक सादे कागज में आवेदम भी लिख सकते है |
- आवेदन ब्रांच मैनेजर के नाम लिखा हो और सभी जानकारी दर्ज हो, आपको आवेदन फॉर्म में अपने मोबाइल नंबर को सही से लिखना होगा बिना कोई गलती किए |
- उसके बाद आपको अपने पहचान के तौर पर आधार कार्ड की कॉपी लगा देना होगा और तैयार किए गए आवेदन फॉर्म को बैंक अधिकारी के पास जमा कर देना होगा |
- बैंकिंग प्रक्रिया पूरा होने के बाद आपका नया मोबाइल नंबर आपके बैंक अकाउंट से लिंक हो जाएगा और लिंक होने की जानकारी आपके मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से मिल जाएगा |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने बैंक अकाउंट के साथ अपने मोबाइल नंबर को लिंक करवा सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की बैंक अकाउंट से मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने बैंक अकाउंट के साथ अपने मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिएगा |