YONO SBI App Se Personal Loan Le |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन कैसे लें | दोस्तों क्या आप भी भारतीय स्टेट बैंक के खाता धारक है और आपका भी स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में खाता खुला हुआ है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है | भारतीय स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा फ्री अप्रूव्ड पर्सनल लोन 8 लाख तक का दिया जा रहा है | ऐसी स्थिति में आप बहुत ही आसानी से एसबीआई योनो एप्लीकेशन से पर्सनल लोन ले सकते है | इसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |

एसबीआई योनो ऐप से लोन कैसे लें ?
अगर आप एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को स्मार्टफोन के प्ले स्टोर से SBI YONO Application को इंस्टॉल कर लेना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको इस एप्लीकेशन को ओपन करना होगा |
- ओपन करने के लिए आपको मोबाइल बैंकिंग या इंटरनेट बैंकिंग तथा अन्य जानकारी उपलब्ध करके एसबीआई योनो एप्लीकेशन को पूर्ण रूप से अपने खाते स्वरुप ओपन करना होगा |
- ओपन करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा और अब आपको ऊपर 3 लाइन का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- अब आपको Loans के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और उसके बाद आपको Personal Loan के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद Xpress Credit Loan ऑप्शन के साथ Apply Now के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- अप्लाई नए के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एलिजिबल लोन अमाउंट देखने को मिल जाएगा |
- अब आपको अपने अनुसार लोन अमाउंट चयन करना है और उसके बाद नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- अब आपके जिस अकाउंट में पैसा भेजा जाएगा वह खाता संख्या आपको देखने को मिल जाएगा, अब आपको अपना खाता चयन करना है और नेक्स्ट ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- उसके बाद आपको अपना Loan EMI Date सेलेक्ट करना है और टर्म एंड कंडीशन को सेलेक्ट करना है और नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है |
- क्लिक करने के बाद आपका Loan Preview देखने को मिल जाएगा जिनमे सभी जानकारी को सही से चेक कर लेना है और नेक्स्ट के ऑप्शन पर आपको क्लिक कर देना होगा |
- नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपका सफलतापूर्वक लोन के लिए आवेदन हो जाएगा और Congratulations लिखा हुआ आ जाएगा |
- उसके बाद आपके खाते में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज के माध्यम से भी लोन अमाउंट क्रेडिट का मैसेज प्राप्त हो जाएगा |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन लेने के लिए आवेदन कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन कैसे लें इसकी पूरी जानकारी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से एसबीआई योनो ऐप से पर्सनल लोन ले सकते है और इसका लाभ प्राप्त कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |