PM Mudra Loan Online Kaise लें
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की पीएम मुद्रा लोन कैसे लें | दोस्तों क्या आप स्वरोजगार करने के लिए सीधे सरकार से मुद्रा लोन लेना चाहते है तो आपके लिए बहुत बड़ी खशखबरी निकल कर आ रही है | सरकार के तरफ से मुदर लोन में कर दी गई है बढ़ोतरी हालांकि हम सभी जानते है की पहले मुद्रा लोन के अंतर्गत अधिकतम 10 लाख रूपए तक की राशि दी जाती थी लेकिन अब सरकार के द्वारा इस राशि को बढ़ा दिया गया है | अगर आप भी पीएम मुद्रा लोन लेना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से पीएम मुद्रा लोन ले सके | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |
पीएम मुद्रा लोन लेने के लिए दस्तावेज
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
ऊपर बताए गए सभी दस्तावेजों को पूर्ति करके आसानी से पीएम मुद्रा लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |
पीएम मुद्रा लोन लेने के लिए पात्रता
- पीएम मुद्रा लोन लेने वाले आवेदक की आयु भारत का नागरिक होना चाहिए |
- लोन लेने वाले आवेदक की आयु 18 साल या उससे अधिक होना चाहिए |
- लोन किसी छोटे व्यवसाय या स्वरोजगार के लिए लिया जाना चाहिए | व्यवसाय शुरू करने या बढ़ाने के लिए उचित योजना होना चाहिए |
- आवेदक का बैंकिंग रिकॉर्ड और क्रेडिट इतिहास बैंक की शर्तो के अनुसार होना चाहिए |
- लोन देने वाली बैंक / वित्तीय संस्था की अतिरिक्त पात्रता शर्ते पूरी करनी होती है |
पीएम मुद्रा लोन कैसे लें ?
अगर आप पीएम मुद्रा लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- पीएम मुद्रा लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को udyamimitra.in के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- वेबसाइट पर आने के बाद मुद्रा लोन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद अब मुद्रा लोन आवेदन करने के लिए अपनी पर्सनल जानकारी जैसे की ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर इत्यादि दर्ज करना है और Get OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- क्लिक करते ही आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा तो आपको उस ओटीपी को दर्ज करना है और ओटीपी को पूर्ण रूप से सत्यापित करना है |
- ओटीपी सत्यापित होने के बाद मुद्रा लोन आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा |
- अब आपको इस आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को सही से दर्ज करना होगा |
- सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद जरुरी सभी दस्तावेज को स्कैन करके पोर्टल पर अपलोड करना होगा |
- दस्तावेज अपलोड होने के बाद अंत में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा |
- जैसे ही आप सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपका सफलतापूर्वक आवेदन हो जाएगा और उसके बाद आपको आवेदन रसीद प्राप्त होगा |
- अब उस राशि तथा जरुरी दस्तावेज का नजदीकी बैंक जाकर आसानी से मुद्रा लोन प्राप्त कर सकते है |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से पीएम मुद्रा लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की पीएम मुद्रा लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही पीएम मुद्रा लोन ले सकते है और इसका लाभ उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर कीजिएगा |