PhonePe Se Personal Loan Kaise Le : फ़ोन पे से पर्सनल लोन कैसे लें ?

Table of Contents

PhonePe Se Personal Loan Kaise Le |

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की फ़ोन पे से लोन कैसे लें | दोस्तों आज के समय में फ़ोन पे एप्लीकेशन का इस्तेमाल भारत के लगभग सभी नागरिक करते है | हम सभी जानते है की फ़ोन पे एप्लीकेशन को डिजिटल ट्रांजेक्शन के लिए हर कोई इस्तेमाल करता है जिससे अपने लेनदेन की प्रक्रिया को पूरा करते है |

लेकिन आपको जानकारी के लिए यह भी बता दें की फ़ोन पे एक ऐसी महत्वपूर्ण एप्लीकेशन है जिसके मदद से आप अपनी जरुरत के लिए पर्सनल लोन भी ले सकते है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |PhonePe पर्सनल लोन

फ़ोन पे लोन क्या है ? 

फ़ोन पे लोन एक प्रकार का इंस्टेंट डिजिटल मर्चेंट लोन है | जहां से आप 50 हजार से लेकर 5 लाख तक का लोन ले सकते है वह भी घर बैठे ऑनलाइन साथ ही आपको लोन को चुकाने के लिए 3 महीने से लेकर 30 महीने तक का समय मिल जाता है | यहां पर आपको बहुत सारे लोन लेंडर का ऑप्शन मिल जाता है जिससे आप सही लोन इंटरेस्ट चुन कर लोन ले सकते है और जैसे ही आपका लोन अप्रूव होता है तो आपका लोन धन राशि आपके बैंक अकाउंट में भेज दिया जाता है |

फ़ोन पे से लोन लेने के लिए दस्तावेज 

फ़ोन पे एप्लीकेशन से पर्सनल लोन प्राप्त करने के लिए आवेदन करने के लिए आवेदकों को नीचे बताए गए जरुरी अनुमानित यह सभी दस्तावेज लगा सकते है जो की, इस प्रकार से है –

  1. आधार कार्ड
  2. पैन कार्ड
  3. ईमेल आईडी
  4. मोबाइल नंबर
  5. सैलरी स्लिप
  6. बैंक स्टेटमेंट
  7. पासपोर्ट साइज फोटो

फ़ोन पे से पर्सनल लोन कैसे लें ? 

अगर आप फ़ोन पे से पर्सनल लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –

  1. फ़ोन पे से पर्सनल लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने फ़ोन के प्ले स्टोर से PhonePe Business App को इनस्टॉल कर लेना होगा |
  2. इनस्टॉल करने के बाद आपको अपने मोबाइल फ़ोन में इस एप्लीकेशन को ओपन करना होगा |
  3. उसके बाद आपको Get Loan के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  4. अब जो भी लोन ऑफर आपको सही लगता है वह चुन लेना है और जितना लोन आप चाहते है चुन लेना है |
  5. उसके बाद आपसे KYC Complete के लिए आपसे आपका पर्सनल डिटेल पूछ जाएगा तो आपको अपने सही जानकारी को दे देना है |
  6. अब KYC Verification और पॉलिसी चेक होने के बाद लोन डिटेल्स और जो भी आपने अपनी जानकारी दिए है वह सही से चेक करके कंटिन्यू के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  7. उसके बाद आपको लोन एग्रीमेंट और Accept करने के लिए Continue के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  8. इतना सब करने के बाद आपका लोन अप्रूव होते ही 1 से 2 दिन के अंदर आपके लोन का पैसा आपके बैंक अकाउंट में भेज दिया जाता है |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से फ़ोन पे से पर्सनल लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की फ़ोन पे से पर्सनल लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने घर बैठे ही फ़ोन पे से पर्सनल लोन ले सकते है और इसका लाभ भी प्राप्त कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |

Leave a Comment