HDFC Bank Personal Loan Apply 2026 : एचडीएफसी बैंक पर्सनल लोन के लिए आवेदन करें ?

Table of Contents

HDFC Bank Personal Loan Apply 2026 |

हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की एचडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें | दोस्तों पैसो की जरुरत कब पड़ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है | ऐसी स्थिति के लिए एचडीएफसी बैंक पर्सनल लोन एक शानदार ऑप्शन है | चाहे शादी के खर्चो की बात हो, पढाई, यात्रा मेडिकल इमरजेंसी या किसी अन्य व्यक्तिगत खर्च को पूरा करना हो |

एचडीएफसी बैंक का पर्सनल लोन आपकी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए सुविधाजनक तरीका है | अगर आप भी एचडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |HDFC Bank पर्सनल लोन

एचडीएफसी बैंक से लोन लेने के लिए पात्रता 

  1. एचडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन लेने वाले आवेदक की आयु 21 साल से 60 साल के बिच होनी चाहिए |
  2. आवेदक की न्यूनतम नेट मंथली इनकम 50 हजार होनी चाहिए और आवेदक का सिबिल स्कोर 720 या उससे अधिक होना चाहिए |
  3. आवेदक वेतनभोगी व्यक्ति या खुद का व्यवसाय करने वाला होना चाहिए और आवेदक को वर्त्तमान नौकरी में कम से कम 2 साल का अनुभव होना चाहिए |
  4. स्वरोजगार के मामले में आवेदक के पास 5 साल का अनुभव होना आवश्यक है और यह लोन 3 महीने से लेकर 72 महीनो के लिए दिया जाता है |

एचडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें ? 

अगर आप एचडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –

  1. एचडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर से एचडीएफसी बैंक मोबाइल बैंकिंग एप्लीकेशन को इंस्टॉल कर लेना होगा |
  2. इंस्टॉल करने का बाद आपको इस एचडीएफसी बैंक मोबाइल बैंकिंग एप्लीकेशन को ओपन करना है और मांगी गई सभी परमिशन को स्वीकृत करना होगा |
  3. उसके बाद आपको डैशबोर्ड देखने को मिल जाएगा और अब आपको More के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  4. क्लिक करने के बाद आपको Apply Now के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  5. अब आपको Personal Loan का सेक्शन देखने को मिलेगा जिसके नीचे Apply Online का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
  6. उसके बाद आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खलकर आ जाएगा जिसमे मांगी गई सभी जानकारी की को सही से दर्ज करना होगा |
  7. उसके बाद आपको E KYC करना होगा और ई केवाईसी करने के बाद अंत में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  8. जैसे ही आप सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो एचडीएफसी बैंक में लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन हो जाएगा |
  9. आवेदन होने के बाद आपके बैंक खाते में लोन अमाउंट ट्रांसफर कर दिया जाएगा |

इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से एचडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए आवेदन कर सकते है |

एचडीएफसी बैंक पर्सनल लोन का ब्याज दर 

अगर आप एचडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन के लिए आवेदन करते है तो इसका ब्याज दर 10.50% से लेकर 24% तक जाता है | यह ब्याज दर आपके सिबिल स्कोर और आपने कोई पास्ट में लोन डिफॉल्ट किया है या नहीं उसके ऊपर डिपेंड करता है | जितना अच्छा आपका सिबिल स्कोर होगा उतना ही कम आपको ब्याज दर देना पड़ेगा |

निष्कर्ष – 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की एचडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन कैसे लें इसकी पूरी ऑनलाइन जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही एचडीएफसी बैंक से पर्सनल लोन ले सकते है और इसका लाभ भी उठा सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |

Leave a Comment