Aadhar Card Se UPI Pin Kaise Banaye
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आपको जानकारी देंगे की आधार कार्ड से यूपीआई पिन कैसे बनाये | दोस्तों क्या आपके पास भी एटीएम कार्ड नहीं है और आप यूपीआई का यूज करना चाहते है तो अब आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है क्योकि आधार कार्ड से यूपीआई पिन बना सकते है | आपको बता दें की बिना एटीएम डेबिट कार्ड के अगर आप यूपीआई पिन सेट करना चाहते है तो सिर्फ आपके पास आधार कार्ड होनी चाहिए क्योकि बहुत सारे बैंको में इस ऑप्शन को जोड़ दी गई है | अब आप अपने आधार कार्ड से यूपीआई पिन सेट कर सकते है | जिसकी पूरी जानकारी को आज के इस आर्टिकल में पूरा विस्तार से बताएंगे | इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |
यूपीआई आईडी क्या है ?
यूपीआई आईडी डिजिटल पेमेंट करने का एक जरिया है जिसके माध्यम से आप किसी को भी पैसा ट्रांसफर कर सकते है और पैसा मंगवा सकते है |
आधार कार्ड से यूपीआई पिन कैसे बनाये ?
अगर आप अपने आधार कार्ड के मदद से अपना यूपीआई पिन सेट करना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड से यूपीआई पिन बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर से BHIM UPI Application को इंस्टॉल कर लेना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको भीम यूपीआई एप्लीकेशन को ओपन करना होगा |
- उसके बाद आपका जो मोबाइल नंबर आधार का बैंक खाते से लिंक है वह मोबाइल नंबर सिम का चयन करना है और उसके बाद आपको प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपका सिम सफलतापूर्वक वेरिफिकेशन हो जाएगा |
- सिम सफलतापूर्वक वेरिफिकेशन होने के बाद आपको बैंक के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- बैंक के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपको प्लस + के ऑप्शन पर क्लिक करना है और अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा |
- अब आपको बैंक अकाउंट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- बैंक अकाउंट के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपका जिस बैंक में खाता खुला हुआ है उस बैंक का नाम चयन करना है तथा सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- उसके बाद आपका बैंक खाता संख्या देखने को मिलेगा जस्ट उसके साइड में आपको सही का निशान मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा और आपको अपनी सहमति देना है | उसके बाद आपका खाता संख्या यूपीआई से जुड़ जाएगा |
- अब आपको आधार नंबर के ऑप्शन पर क्लिक करना है और उसके बाद प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- उसके बाद आधार कार्ड के शुरू के 6 डिजिट नंबर को दर्ज करना है और उसके बाद आधार लिंक मोबाइल नंबर पर आधार ओटीपी प्राप्त होगा तो आपको उस ओटीपी को दर्ज करना होगा |
- उसके बाद आप जो यूपीआई पिन सेट करना चाहते है वह यूपीआई पिन दर्ज करना है और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है |
- उसके बाद आपका सफलतापूर्वक आधार यूपीआई पिन सेट हो जाएगा |
इस प्रकार से आप ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपने आधार कार्ड से यूपीआई पिन सेट कर सकते है |
निष्कर्ष –
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी दिए है की आधार कार्ड से यूपीआई पिन कैसे बनाये इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप आसानी से अपने घर बैठे ही अपने आधार कार्ड से यूपीआई पिन बना सकते है और इसका इस्तेमाल कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें |